Home
Class 10
BIOLOGY
परागण और निषेचन में अन्तर बताइए। एक पुष्...

परागण और निषेचन में अन्तर बताइए। एक पुष्प में निषेचन का स्थल और उसके उत्पाद बताइए।स्त्रीकेसर का स्वच्छ एवं नामांकित आरेख बनाइए तथा उसमें परागनलिका की वृद्धि और बीजाण्ड में उसे प्रवेश करते हुए दिखाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पुष्प में निषेचन-पुष्प में निषेचन का स्थल भ्रूण कोष (embryo sac) तथा उत्पाद युग्मनज (zygote) होता है। स्त्रीकेसर के अण्डाशय में बीजाण्ड पाए जाते हैं। वर्तिकाग्र (stigma) परागण (pollination) क्रिया के दौरान परागकणों को ग्रहण करती है। परागकण अंकुरित होकर परागनलिका (pollentube) बनाते हैं। परागनलिका वर्तिका से होती हुई बीजाण्ड में प्रवेश करके भ्रूण कोष (embryo sac) में पहुंचकर फट जाती है और नर युग्मकों को मुक्त कर देती है।
एक नर युग्मक अण्ड, कोशिका से मिलकर द्विगुणित युग्मनज (zygote) बनाता है। इस प्रक्रिया को निषेचन (fertilization) कहते हैं। दूसरा नर युग्मक द्वितीयक केन्द्रक से मिलकर त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक बनाता है। इस प्रक्रिया को त्रिसंलयन (triple fusion) कहते हैं। आवृतबीजी पौधों में दोहरा निषेचन (double fertilization) तथा निसंलयन पाया जाता है। युग्मनज से भ्रूण तथा प्राथमिक भ्रूणपोष केन्द्रक से भ्रूणपोष (endosperm) बनता है। स्त्रीकेसर का नामांकित आरेख संलग्न चित्र में दिखाया गया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|10 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न)|31 Videos
  • जीव जनन कैसे करते है ?

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न)|11 Videos
  • ऊर्जा के स्रोत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए (TEST YOURSELF )|15 Videos
  • जैव प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जांचिए |15 Videos