Home
Class 14
HINDI
आज दुनिया ने बहुत कुछ हासिल किया है, लेक...

आज दुनिया ने बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन मानवता के प्रति प्रेम की घोषणा के होते हुए भी उनकी बुनियाद उन खूबियों की जगह, जो आदमी को इन्सान बनाती हैं, नफ़रत और हिंसा पर ज्यादा रही है। लड़ाई, सच्चाई और इन्सानियत से इन्कार है। कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि लड़ाई का टालना मुमकिन न हो, लेकिन उसके नतीजे बहुत ख़तरनाक होते हैं। उसमें सिर्फ आदमियों की जान यही नहीं ली जाती, बल्कि जान-बूझकर लगातार नफरत और झूठ का प्रचार किया जाता है और धीरे-धीरे ये बातें लोगों की आम आदत हो जाती है। अपनी जिंदगी के बहाव में नफरत और झूठ के इशारों पर चलना बहुत खतरनाक होता है। उससे ताकत की बरबादी होती है, दिमाग संकरा और विकृत हो जाता है और सच्चाई को देखने में रूकावट होती है। दुख की बात है कि आज हिन्दुस्तान में बहुत सख्त नफरत है। गुजरा ज़माना हमारा पीछा करता है और मौजूदा ज़माना उससे भिन्न नहीं है।
युद्ध किन गुणों के विरोध से पैदा होता है?

A

धन एवं ऐश्वर्य

B

कीर्ति एवं ऐश्वर्य

C

सत्य एवं मानवता

D

पद एवं प्रतिष्ठा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner