Home
Class 14
HINDI
प्रत्येक राष्ट्र की अपनी एक सांस्कृतिक ध...

प्रत्येक राष्ट्र की अपनी एक सांस्कृतिक धरोहर होती है, जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहता है। मानव युग-युग में अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शान्तिमय और आनन्दपूर्ण बनाने का प्रयास करता रहता है। इस प्रयास का आधार वह सांस्कृतिक धरोहर होती है, जो प्रत्येक प्राणी को विरासत में मिलती है और इस प्रयास के फलस्वरूप मानव अपना विकास करता है। कुछ लोग सभ्यता और संस्कृति को एक ही मानते हैं। यह उनकी भूल है। यों तो संस्कृति और सभ्यता में घनिष्ठ सम्बन्ध है किन्तु संस्कृति मानव जीवन को श्रेष्ठ एवं उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम है और सभ्यता उन साधनाओं के फलस्वरूप उपलब्ध हुई जीवन प्रणाली का नाम है। सभ्यता के अन्तर में बहने वाली विचारधारा को हम संस्कृति कह सकते हैं। संस्कृति अच्छी या बुरी हो सकती है। किसी राष्ट्र की सभ्यता का मूल्याङ्कन हम उसकी संस्कृति के आधार पर कर सकते है | प्रत्येक राष्ट्र की संस्कृति वहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों पर निर्भर है।प्रकृति का मानव जीवन को प्रभावित करने में बड़ा महत्वपूर्ण हाथ रहता है।
इस अवतरण का उपयुक्त शीर्षक है

A

सभ्यता

B

संस्कृत

C

सभ्यता और संस्कृति

D

राष्ट्र

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner