Home
Class 14
HINDI
आधुनिक मानव की चिंतन प्रक्रिया पर भी विज...

आधुनिक मानव की चिंतन प्रक्रिया पर भी विज्ञान ने गहरा प्रभाव डाला है। आस्था और श्रद्धा के स्थान पर तर्क और बुद्धि की प्रतिष्ठा से ही परम्परागत मूल्यों पर प्रश्न चिन्ह लगा है किंतु इस तथ्य का एक दूसरा पहलू भी हैं वैज्ञानिक चिंतन ने देश की जो दूरियां कम कर दी है उससे मानव मानव में अंतर घटा है जिससे कई पुराने मूल्यों को ही नए आयाम मिले हैं। जो सहयोग छोटे से ग्राम या समाज तक सीमित था तब विशवव्यापी बनता जा रहा है जिसके परिणामस्वरूप अंतराष्ट्रीयतावाद पर अधिक बल दिया जाने लगा है। युद्ध पहले से अधिक गर्हित ठहराया जाने लगा है। समता भी अधिक महत्तवपूर्ण मूल्य हो गया है। इसलिए यह कहना तो उचित नहीं जान पड़ता कि नए मूल्यों का विकास नहीं हुआ किंतु संप्रति इतना अवश्य है कि कोई नया मूलय इतना व्यापक नहीं हो सका कि पूरी मूल्य व्यवस्था दे सके। अधिकांश नवीनता पुरातन के संशोधन में ही रही है।
विज्ञान ने किन नए मूल्यों के निर्माण में सहयोग दिया है?

A

विज्ञान ने भौतिक सुख सुविधाओं को महत्तवपूर्ण बना दिया है

B

रंगभेद व नस्लवाद को बढ़ावा दिया है।

C

मनुष्य को आत्मकेंद्रित बना दिया है।

D

मनुष्य-मनुष्य के बीच सभी प्रकार के भेद भाव मिटाकर समता के धरातल पर ला खड़ा किया है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner