Home
Class 6
HINDI
अनुच्छेद 4 दीना ने एक हजार रुपये गिनकर...

अनुच्छेद 4
दीना ने एक हजार रुपये गिनकर टोपी पर रख दिए। एक रूमाल में रोटियाँ रंखीं, पानी की बोतल ली और फावड़ा भी ले लिया। धोती कसकर आस्तीने चढ़ाकर चलने को तैयार हो गया। पहले वह यह नहीं तय कर पा रहा था कि किस दिशा में चला जाए। पूर्व दिशा में सूर्य निकल रहा था। वह अपना समय नष्ट नहीं करना चाहता था बस पूर्व दिशा की ओर चल पड़ा। 1 किमी चलने के बाद उसके शरीर में फुर्ती आई और वह तेज चाल से चलने लगा। लगभग 5 किमी चलने के बाद उसने पीछे मुड़कर देखा। टीला और उस पर खड़े आदमी उसे अभी दिखाई दे रहे थे। अब धूप में गर्मी आने लगी थी। उसे खाने की याद आई पर उसने खाना नहीं खाया। उसे तो बस आगे बढ़ने की धुन सवार थी। उसने अपने जूतों को उतारकर धोती में खोंस लिया और तेजी से आगे चलने लगा।
दीना ने एक हजार रुपये कहाँ रखे?

A

कुर्ते में

B

धोती में

C

टोपी में

D

इनमें से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner