Home
Class 6
HINDI
अनुच्छेद 4 लोकमान्य तिलक अंग्रेजों द्व...

अनुच्छेद 4
लोकमान्य तिलक अंग्रेजों द्वारा बन्दी बनाए गए थे। उन्होंने जेल में अपने आपको अध्ययन में व्यस्त रखा। जेल बहुत ही शान्त जंगह थी, जहाँ पक्षी भी चहचहाते थे। तिलक ने अपने भोजन में से थोड़ा खाना पक्षियों के लिए रखना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई और वे तिलक के चारों ओर इकट्ठे होने लग गए। पक्षी उनके सिर और कन्धों पर निडर होकर बैठ जाते थे। उनकी चहचहाहट से वातावरण में मधुर संगीत बढ़ गया। एक दिन गश्त लगाते हुए जेलर तिलक की कोठरी की ओर गया। पक्षियों की चहचहाहट सुनकर उसने कोठरी की ओर झाँका और पूर्णतः आश्चर्यचकित रह गया। उसने कहा-"इतने सारे पक्षी यहाँ कहाँ से आ गए, यहाँ तो हर कोई पक्षियों को खा जाता है, इसीलिए पक्षी इस ओर नहीं आते हैं।" तिलक हँसकर बोले-"पक्षी भी मित्र और शत्रु में भेद कर सकते हैं।"
'मधुर' का विलोम शब्द होगा

A

मीठा

B

कंड़वा

C

कटु

D

रूखा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

.मधुर. का विलोम शब्द कटु होगा।
Promotional Banner