Home
Class 6
HINDI
एक गाँव में एक लड़का रहता था। उसके घर के...

एक गाँव में एक लड़का रहता था। उसके घर के पास एक पेड़ था! उस पर एक बन्दर रहता था। वह बहुत नटखट था। फिर भी उसकी माँ उसे बुलाती थी और उसे खाने के लिए केले और मिठाइयाँ देती थी। एक बार वह लड़का माँ के साथ मेला देखने गया। वे लोग घर में ताला लगाकर सुबह ही चले गए। शाम को लौटने पर उसने एक विचित्र बात देखी। वह बन्दर उस दिन पेड़ छोड़कर कहीं नहीं गया। वृक्ष की सबसे ऊँची डाल पर बैठा-बैठा वह सारे दिन उसके घर की रखवाली करता रहा। उसकी माँ ने उस दिन उसको बहुत सारी चीजें खाने को दी।
इस गद्यांश का शीर्षक हो सकता है

A

शरारती बन्दर

B

विचित्र बन्दर

C

वफादार बन्दर

D

नटखट बन्दर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

दिए गए गद्यांश में एक बन्दर की कहानी है, जो नटखट तो था, लेकिन वफादार भी था, क्योंकि उसने लड़के व उसकी माँ के मेले में जाने के बाद पूरा दिन पेड़ की सबसे ऊँची डाल पर बैठकर उनके घर की रखवाली की। अतः इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक .वफादार बन्दर. हो सकता है।
Promotional Banner