Home
Class 6
HINDI
सैनिक शक्ति बढ़ाकर राजेन्द्र चोल ने विजय...

सैनिक शक्ति बढ़ाकर राजेन्द्र चोल ने विजय अभियान को आगे बढ़ाया। इसके लिए उन्हें अनेक युद्ध लड़ने पड़े। इनमें दो युद्ध बहुत ही साहसिक और वीरतापूर्ण थे। इस युद्ध में उनकी सेना समुद्र तट से होकर उड़ीसा की ओर बढ़ती गई। उड़ीसा को पार कर गंगा तक पहुँच गई और उन्होंने बंगाल के शासक पर विजय प्राप्त की। गंगा के क्षेत्र तक प्राप्त विजय की स्मृति में राजेन्द्र चोल ने 'गंगईकोण्ड' उपाधि धारण की तथा गंगईकोण्ड चोलपुरम् नामक नई राजधानी का निर्माण कराया। उत्तरी भारत में राजेन्द्र चोल की यह विजय वैसी ही थी जैसी - उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सम्राट समुद्रगुप्त की थी, जिन्होंने दक्षिणी भारत में अपना प्रभाव बढ़ाया था।
'विजय' का विलोम शब्द है

A

जेय

B

जय

C

हार

D

पराजय

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

.विजय. का विलोम शब्द पराजय है। अन्य विकल्प जय, जेय, हार .विजय. के विलोम शब्द नहीं हैं।
Promotional Banner