Home
Class 6
HINDI
देवगढ़ रियासत के दीवान सुजान सिंह वृद्ध ...

देवगढ़ रियासत के दीवान सुजान सिंह वृद्ध हो चले थे। वे अपना पद छोड़ देना चाहते थे। उन्होंने अगले दिन रियासत के प्रमुख समाचार-पत्रों में विज्ञापन निकाला कि देवगढ़ के लिए एक सुयोग्य दीवान की आवश्यकता है लेकिन यह शर्त रखी कि दीवान पढ़ा-लिखा हो, स्वस्थ हो और उसके विचार अच्छे हों। इन गुणों से सम्पन्न व्यक्ति ही दीवान पद पर रखा जाएगा। विज्ञापन को पढ़कर दूर-दूर से व्यक्ति अपने भाग्य की परीक्षा देनें आने लगे। सुजान सिंह ने एक माह तक उनकी परीक्षा लेने हेतु उनके ठहरने का बन्दोबस्त करवाया। सभी उम्मीदवार अपने दोषों को छिपाकर गुणों का प्रदर्शन करने की कोशिश में लगे हुए थे। दीवान सुजान सिंह बूढ़े जौहरी के समान गुप्त रूप से सभी उम्मीदवारों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। अन्त में उन्हें देवगढ़ रियासत के लिए पं. जानकीनाथ के रूप में दयालु, उदार और आत्म-विश्वास से परिपूर्ण दीवान मिल ही गया।
'बन्दोबस्त' का अर्थ होता है

A

योग्य

B

व्यवस्था

C

समझौता

D

इनमें से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

.बन्दोबस्त. का अर्थ व्यवस्था होती है। अन्य विकल्प असंगत है।
Promotional Banner