Home
Class 6
HINDI
अमेरिका के मशहूर लेखक हमर्सन की एक घटना ...

अमेरिका के मशहूर लेखक हमर्सन की एक घटना याद आती है। उन्हें गाय पालने का शौक था इसलिए गाय और नन्हें बछड़े उनके मकान के पास एक कुटी में रहते थे। एक बार जोर की बारिशा आने वाली थी। सभी गाय तो झोपड़ी के अन्दर चली गई. पर एक बछड़ा बाहर ही रह गया। इमर्सन और उनका लड़का दोनों मिलकर उस बछड़े को पकड़ कर खींचने लगे कि वह कुटी में चला आए पर ज्यों-ज्यों उन्होंने जोर से खींचना शुरू किया त्यों-त्यों वह बछड़ा भी सारी ताकत लगाकर पीछे हटने लगा। बेचारे इमर्सन बड़े परेशान हुए। इतने में उनकी बूढी नौकरानी उधर से निकली। जैसे ही उसने यह तमाशा देखा, वह दौड़ी आई अपना अँगूठा बछड़े के मुँह में प्यार से डालकर उसे झोंपड़ी की तरफ ले जाने लगी। बछड़ा चुपचाप कुटी के अन्दर चला गया। वह अनपढ़ नौकरानी किताबें और कविताएँ लिखना नहीं जानती थी, पर व्यवहार-कुशल अवश्य थी और जब जानवर भी प्रेम की भाषा समझते हैं तो फिर मनुष्य क्यों न समझेंगे
इमर्सन की बूढ़ी नौकरानी ने क्या किया?

A

बछड़े के मुँह में अपना अँगूठा डाल दिया

B

बछड़े को तेजी से धक्का दिया

C

बछड़े को तेजी से अपनी ओर खींचा

D

बछड़े को उण्डों से मारना शुरू कर दिया

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner