Home
Class 6
HINDI
शकुन्तला की खोज में भटकते हुए एक दिन दुष...

शकुन्तला की खोज में भटकते हुए एक दिन दुष्यन्त कश्यप ऋषि के आश्रम में पहुँच गए, जहाँ शकुन्तला रहती थी। उन्होंने बालक भरत को शेर के बच्चों के साथ खेलते देखा। दुष्यन्त ने भरत का परिचय जानकर उसे गले से लगा लिया और शकुन्तला के पास गए। अपने पुत्र एवं पत्नी को लेकर वह हस्तिनापुर वापस लौट आए। हस्तिनापुर में भरत की शिक्षा-दीक्षा हुई। दुष्यन्त के बाद भरत राजा हुए। उन्होंने अपने राज्य की सीमा का विस्तार सम्पूर्ण आर्यवर्त (उत्तरी और मध्य भारत) में कर लिया। अश्वमेघ यज्ञ कर उन्होंने चक्रवर्ती सम्राट की उपाधि प्राप्त की। चक्रवती सम्राट भरत ने राज्य से सुदृढ़ न्याय व्यवस्था और सामाजिक एकता (सद्भावना) स्थापित की। उन्होंने सुविधा के लिए अपने शासन को विभिन्न विभागों में बाँट कर प्रशासन में नियन्त्रण स्थापित किया। भरत की शासन प्रणाली से उनकी कीर्ति सारे संसार में फैल गई। सिंहों के साथ खेलने वाले इस 'भरत' के नाम पर ही हमारे देश का नाम 'भारत' पड़ा।
शकुन्तला किसके आश्रम में रहती थीं?

A

ऋषि कण्व

B

ऋषि कश्यप

C

ऋषि भारद्वाज

D

ऋषि वाल्मीकी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner