Home
Class 6
HINDI
राष्ट्रीय ध्वज स्वतन्त्रता का प्रतीक होत...

राष्ट्रीय ध्वज स्वतन्त्रता का प्रतीक होता है। प्रत्येक राष्ट्र का एक राष्ट्रीय ध्वज होता है। स्वतन्त्र भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा कहलाता है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज आयताकार है जिसमें तीन रंग हैं। सबसे ऊपर केसरिया रंग है, जो साहस और वीरता का प्रतीक है। मध्य में सफेद रंग है, जो शान्ति और सत्यता का प्रतीक है। नीचे की ओर हरा रंग है, जो सुख-समृद्धि और विकास का प्रतीक है। ध्वज के बीच में चौबीस तीलियों का एक चक्र है, जिसे सारनाथ में स्थित सम्राट अशोक के राजचिह्न से लिया गया है। यह चक्र निरन्तर गतिशीलता की प्रेरणा देता है। भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और उससे प्रेरणा प्राप्त करें।
राष्ट्रीय ध्वज के चक्र में कितनी तीलियाँ हैं?

A

तेरह

B

तेईस

C

इक्कीस

D

चौबीस

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D
Promotional Banner