Home
Class 6
HINDI
लगभग सात सौ वर्ष पहले 13वीं शताब्दी में ...

लगभग सात सौ वर्ष पहले 13वीं शताब्दी में अमीर खुसरो का जन्म हुआ था। उन्हें 'तूती-ए-हिन्द' के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि दूध के दांत गिरने से पहले ही वे कविता लिखने लगे थे। जब वे बड़े हुए, तो मोहम्मद तुगलक के प्रिय दरबारी कवि बने। वे कुल मिलाकर सात बादशाहों के दरबार में रहे। उन्होंने फारसी, हिन्दी, उर्दू में रचनाएँ की। खुसरो को ही हिन्दी भाषा का नामकरण करने का श्रेय प्राप्त है। खुसरो संगीत के भी विद्वान थे। उन्होंने तबला और सितार का आविष्कार किया। खुसरो की लिखी पहेलियाँ बड़ी ही सुन्दर और लोकप्रिय है। खुसरो ने खालिकबारी' नामक एक पर्यायवाची कोश भी तैयार किया। जिसमें तुर्की, अरबी, फारसी और हिन्दी शब्द तथा वाक्यों के पर्याय दिए हुए हैं। खुसरो वास्तव में एक महाकवि थे।
उपर्युक्त अनुच्छेद का उपयुक्त शीर्षक है

A

अमीर खुसरो

B

तूती-ए-हिन्द

C

दरबारी कवि

D

खुसरो की रचनाएँ

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

गद्यांश के अनुसार, अमीर खुसरो 13वीं शताब्दी में ही हिन्दी में खड़ीबोली के शब्द प्रयोग कर रहे थे। ये खड़ीबोली हिन्दी के प्रथम कवि माने गए हैं। अतः दिए गए अनुच्छेद का उचित शीर्षक अमीर खुसरो है।
Promotional Banner