Home
Class 6
HINDI
युधिष्ठिर ने कहा, "तुम नहीं जानते कि चक्...

युधिष्ठिर ने कहा, "तुम नहीं जानते कि चक्रव्यूह का तोड़ना कितना कठिन है? उसमें सेना को चक्करदार घेरे में खड़ा किया जाता है। व्यूह में सात द्वार होते हैं और हर द्वार को तोड़ने की एक विशेष विधि होती है। हममें से तुम्हारे पिता अर्जुन के अलावा और कोई चक्रव्यूह तोड़ना नहीं जानता। यदि हम कल चक्रव्यूह की लड़ाई में नहीं जाते तो हमारी हार मानी जाएगी।"
"आप चिन्ता न करें। मुझे युद्ध में जाने की आज्ञा दें, मैं चक्रव्यूह तोड़ दूंगा" अभिमन्यु ने कहा। युधिष्ठिर बोले, "तुमने चक्रव्यूह तोड़ने की विद्या कब सीखी?" अभिमन्यु ने उत्तर दिया, "महाराज एक बार पिताजी ने माँ से चक्रव्यूह तोड़ने का वर्णन किया था। उस समय मैं माँ के पेट में था और मैंने यह वर्णन सुना तभी से मैं यह विद्या जानता हूँ, केवल व्यूह से निकलना नहीं जानता, क्योंकि जब अन्तिम द्वार तोड़ने का वर्णन आया तभी माँ को नींद आ गई और पिताजी ने वर्णन बन्द कर दिया।"
अभिमन्यु की माँ को नींद कब आ गई थी

A

अन्तिम द्वार के वर्णन के समयं

B

तीसरे द्वार के वर्णन के समय

C

पहले द्वार के वर्णन के समय

D

छठे द्वार के वर्णन के समय

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner