Home
Class 6
HINDI
मैं चाहती हूँ कि तुम राजा को चिड़िया की ...

मैं चाहती हूँ कि तुम राजा को चिड़िया की सहायता करने पर मजबूर करो, नहीं तो मैं तुम्हारी सूंड पर काट लूँगी” चींटी ने कहा हाथी ने यह धमकी सुनी तो राजा से बोला, "आप चिड़िया की बात सुन लीजिए, नहीं तो वह मुझे काट लेगी। उसने काट लिया, तो मैं आपको गिरा दूंगा, तब हो सकता है आपकी हड्डी-पसली टूट जाए या आप गिरकर मर जाएँ।"
राजा अचम्भे में पड़ गया, मगर उसके सामने और कोई चारा नहीं था। उसने तुरन्त मन्त्री को बुलाया और कहा कि वह चिड़िया की बात सुन ले। मन्त्री थानेदार के पास गया और बोला, “शान्ति बनाए रखना तुम्हारा काम है, क्या तुम नहीं जानते हो कि बढ़ई और तुम्हारे सिपाही ने चिड़िया के साथ क्या किया और तुमने भी उसकी कोई मदद नहीं की। जल्दी से कुछ करो नहीं तो नौकरी से निकाल दिए जाओंगे।"
थानेदार सिपाही के पास गया और उसे डाँटा। सिपाही ने बढ़ई की गर्दन नापी। बढ़ई गया और जाकर मटर का दाना ढूँढ लाया। अब चिड़िया ने खूब छककर भोजन किया।
चिड़िया की सहायता सर्वप्रथम किसने की?

A

चींटी ने

B

मन्त्री में

C

सिपाही ने

D

राजा ने

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner