Home
Class 6
HINDI
चीनी यात्री फाह्यान चन्द्रगुप्त विक्रमाद...

चीनी यात्री फाह्यान चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के शासनकाल में ही भारत आया था। वह छः वर्ष तक भारत में रहा। फाह्यान ने तत्कालीन भारत की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक दशा का बहुत सुन्दर वर्णन किया है। उनके विवरण के अनुसार उस समय देश का शासनकाल अत्यन्त सुव्यवस्थित था, लोग शान्तिपूर्ण और समृद्धिशाली जीवन बिता रहे थे। चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने धार्मिक औषधालयों और यात्रियों के लिए निःशुल्क विश्रामशालाओं का निर्माण कराया। वे विष्णु के उपासक थे। लेकिन उन्होंने बौद्ध और जैन धर्मों को भी प्रश्रय दिया। उस समय भारत के लोग धनी, धर्मात्मा और विद्याप्रेमी थे।
चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य अत्यन्त न्यायप्रियं शासक थे। उनकी न्यायप्रियता की अनेक कहानियाँ आज भी पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। जिस विक्रमादित्य की न्यायनीति, उदारता, शौर्य और पराक्रम के बारे में बड़ी संख्या में किंवदन्तियाँ प्रचलित हैं, वह शायद चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ही थे। ऐसा माना जाता है कि विक्रम संवत् चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने ही चलाया था।
फाह्यान कहाँ का यात्री था?

A

मंगोला

B

यूनान का

C

श्रीलंका का

D

चीन का

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D
Promotional Banner