Home
Class 6
HINDI
चन्द्रशेखर आजाद और उनके साथी अंग्रेजों क...

चन्द्रशेखर आजाद और उनके साथी अंग्रेजों को देश से खदेड़ना चाहते थे। इसके लिए आवश्यक था संगठन बनाना और हथियार खरीदना, किन्तु धन नहीं था। इसलिए उन्होंने लखनऊ के पास काकोरी में ट्रेन द्वारा ले जाए जा रहे सरकारी खजाने पर अधिकार कर लिया। बाद में वे पकड़े गए। मुकदमे के बाद आजाद के साथी रामप्रसाद बिस्मिल, राजेन्द्र लाहिड़ी और रोशनसिंह को फाँसी मिली चन्द्रशेखर आजाद अंग्रेजों के हाथ नहीं आए। वेश बदलकर वे अंग्रेजी पुलिस को छकाते रहे। पर एक दिन इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क (अब आजाद पार्क) में पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपनी पिस्तौल से आखिरी दम तक वे पुलिस का सामना करते रहे। पिस्तौल में बची आखिरी गोली उन्होंने अपनी कनपटी पर मार ली। जीते जी वे अंग्रेजों के हाथ नहीं आए।
ट्रेन द्वारा ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को किस स्थान पर लूट किया गया?

A

चिटगाँव

B

चौरी-चौरा

C

काकोरी

D

बैरकपुर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner