Home
Class 6
HINDI
गुरु गोविन्द सिंह का जन्म उस समय हुआ जब ...

गुरु गोविन्द सिंह का जन्म उस समय हुआ जब भारत में मुगलों का शासन था | मुगल शासकों की कार्यनीति एवं समाज के प्रति अपनाए गए व्यवहार से जनता में असन्तोष बढ़ रहा था | गुरु तेग बहादुर के पुत्र तथा उत्तराधिकारी गुरु गोविन्द सिंह ने सिख-आंदोलन को नई दिशा दी | जनता पर हो रहे क्रूर अत्याचार को देखकर गोविन्द सिंह ने बाल्यकाल में ही अनुभव किया कि आतंक तथा भ्र्ष्ट शासन से निपटने के लिए समाज को संगठित होना चाहिए |
उनकी लड़ाई प्रमुख रूप से तत्कालीन शासन से थी न कि इस्लाम धर्म से | इसका स्पष्ट प्रमाण इस बात से मिलता है कि इन्होंने अपनी सेवा में कई पठानों को लगा रखा था और इस लड़ाई में उन्हें पीर बुद्धू शाह का सहयोग प्राप्त था | मुगलों के विरुद्ध लड़ाई में सईद बेग और मेमू खाँ भी उनकी तरफ से लड़े थे | नबी खाँ और गनी खाँ ने उन्हें मुगल सेना से बचाया था | वे पंजाब में भी वैसी ही जागृति पैदा करना चाहते थे जैसी शिवाजी ने महाराष्ट्र में की थी |
मुगलों के विरुद्ध लड़ने वालो में गुरु गोविन्द की ओर थे

A

नईम खाँ और सोहन बेग

B

आदिल खाँ और जौना खाँ

C

सईद बेग और मेमू खाँ

D

उपरोक्त में से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner