Home
Class 6
HINDI
एक आदमी अपने पड़ोसी के खेत में अनाज चुरान...

एक आदमी अपने पड़ोसी के खेत में अनाज चुराने जाय करता था | एक दिन वह अपने लड़के को भी साथ ले गया, जो आठ साल का था | बाप ने बेटे से कहा, "बोरा पकड़ो | तब तक मैं पता लगाकर आता हूँ कि हमें कोई देख तो नहीं रहा |"
थोड़ी ही देर बाद, वह अपने लड़के से बोरा लेने और अपना बेईमानी का काम आरम्भ करने लौटा | लड़के ने कहा, "पिताजी आपने सब तरफ देखा पर एक तरफ देखना भूल गए |" आदमी ने डर के मारे बोरा गिरा दिया और यह सोचते हुए कि उसे किसी ने देखा है, कहा, "किस तरफ ?" लड़का बोला, "आप आकाश की तरफ देखना और यह सोचना भूल गए कि सर्व शक्तिमान ईश्वर आपको देख रहा है |" बाप पर लड़के की बात का इतना प्रभाव पड़ा कि उसने अनाज को वही छोड़ दिया और घर लौट आया और फिर कभी भी चोरी करने का विचार उसके मन में नहीं आया | उसने सदा याद रखा कि ईश्वर की आँखें हमे प्रत्येक पल देखती रहती हैं |
'आकाश' का पर्यायवाची नहीं है

A

पाताल

B

नभ

C

अंबर

D

व्योम

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

.आकाश. का पर्यायवाची पाताल नहीं है | .आकाश. के पर्यायवाची शब्द गगन, अनन्त, विष्णुपद, अंतरिक्ष, नभ आदि है |
Promotional Banner