Home
Class 6
HINDI
चिड़िया सोचने लगी कि यह कैसा देश है, जहाँ...

चिड़िया सोचने लगी कि यह कैसा देश है, जहाँ लोग इतने स्वार्थी है कि किसी और समस्या की जरा भी चिंता नहीं करते ? अब तो मुझे भूखा ही रहना पड़ेगा | वह यह सोच ही रही थी कि उसे घोड़े पर सवार मंत्री आता दिखाई दिया | उसने उसे रोका और बोली, "मंत्रीजी क्या आप मुझ गरीब पर दया नहीं करेंगे ? मेरा मटर का दाना गुम हो गया है और इधर से जितने भी सरकारी कर्मचारी निकले, वे मेरी सहायता करने से इंकार कर रहे हैं | बढ़ई ने मटर का दाना खो दिया | सिपाही को भोजन की अधिक चिंता थी, तो थानेदार को अपनी तरक्की की | किसी ने मेरी चिंता नहीं की |" मंत्री बोला। "मैं तुम्हारी सहायता तो करना चाहता हूँ, लेकिन मेरे पास समय नहीं है | राजा इधर आएँगे तो उनका स्वागत मुझे ही करना है |" यह कहकर मंत्री भी वहाँ से खिसक लिया |
'स्वार्थी' का विलोम है

A

परार्थी

B

घमण्ड

C

शत्रुता

D

प्यार

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

.स्वार्थी. का विलोम शब्द परार्थी होगा |
Promotional Banner