Home
Class 6
HINDI
लखनऊ हमारे प्रदेश की राजधानी है। यह गोमत...

लखनऊ हमारे प्रदेश की राजधानी है। यह गोमती नदी के किनारे बसा है। यह अपने राज्य उत्तर प्रदेश की विधानसभा का क्षेत्र है।। विधानसभा भवन में प्रदेश के मुख्यमन्त्री, उनके मन्त्रिमण्डल के मन्त्री और विधानसभा के सदस्य बैठते हैं। लखनऊ में कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतें हैं। इनमें रेजीडेन्सी, रूमी दरवाजा, छोटा और बड़ा इमामबाड़ा प्रमुख हैं। बड़े इमामबाड़े में 'भूलभुलैया' भी है। इन्हें अवध के नवाबों ने बनावाया था। यहाँ की चौड़ी सड़कें और पार्क लखनऊ की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में हजारों लड़के-लड़कियाँ पढ़ने आते हैं। लखनऊ स्थित चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा संजय गाँधी पोस्ट ग्रेजुएट संस्थान (SGPGI) चिकित्सा, प्रशिक्षण एवं अनुसन्धान के बड़े केन्द्र हैं।
'नदी' का पर्यायवाची है

A

सरवर

B

सरिता

C

पयोधि

D

सलिल

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

.नदी. का पर्यायवाची शब्द सरिता है। नदी के अन्य पर्यायवाची तरंगिनी, तटिनी, अवगा, निर्झरिणी आदि है।
Promotional Banner