Home
Class 6
HINDI
सोलोमन इजराइल का शासक था। वह अपने न्याय ...

सोलोमन इजराइल का शासक था। वह अपने न्याय के लिए प्रसिद्ध था। वह अपनी प्रजा से बहुत प्रेम करता था। एक बार स्वप्न में भगवान ने उसे दर्शन दिए और कहा सोलोमन मैं तुमसे बहुत प्रसन्न हूँ और तुम मुझसे कुछ भी माँग सकते हो। परन्तु सोलोमन ने कुछ नहीं माँगा और भगवान से कहा मैं एक न्यायप्रिय राजा बनना चाहता हूँ। भगवान ने उसे इसका आशीर्वाद दिया। कुछ दिनों के बाद दो स्त्रियाँ झगड़ते हुए उसके दरबार में आई जिसमें से एक की गोद में एक छोटा बच्चा था। पहली स्त्री ने कहा, "महाराज, यह बच्चा मेरा है। यह औरत इसें चुराकर ले गयी।" दूसरी स्त्री ने कहा, "नहीं महाराज यह झूठ बोल रही है। यह मेरा ही बच्चा है।" राजा ने सही बातजानने के लिए अपने नौकर से तलवार लाने के लिए कहा। सोलोमन ने कहा, "मैं बच्चे को दो हिस्सों में काट दूंगा। तुम दोनों आधा-आधा ले जाना।" ज्यों ही सोलोमन ने बच्चे को काटने के लिए तलवार उठायी उनमें से एक स्त्री बोली "नहीं महाराज बच्चे को मत मारो उसे ही इस बच्चे को दे दो।" सोलोमन समझ गया कि यह बच्चे की असली माँ हैं।
न्याय के लिए कौन प्रसिद्ध था?

A

सोलोमन

B

अकबर

C

शिवाजी

D

जहाँगीर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner