Home
Class 6
HINDI
वातावरण एवं वायु-मण्डल का दूषित होना प्र...

वातावरण एवं वायु-मण्डल का दूषित होना प्रदूषण कहलाता है। प्रदूषण की समस्या सम्पूर्ण विश्व में बड़ी ही तीव्रता से अपना प्रभाव जमाती जा रही है। आज समस्त मानव जाति इस समस्या से आतंकित है, और विश्व का प्रत्येक देश अपने-अपने ढंग से इस समस्या के सम्यक समाधान में संलग्नहे। प्रदूषण एक ऐसी विकट समस्या है, जिसका समुचित समाधान नहीं हो पा रहा है। वैज्ञानिकों का मत है कि समय रहते यदि तत्काल फैल रहे इस प्रदूषण को सही ढंग से नियंत्रित नहीं किया गया तो आगामी दशकों में सम्पूर्ण धरती किसी भी जीवधारी के रहने योग्य नहीं रहेगी। प्रदूषण का प्रभाव पेड़-पौधों पर भी होगा और यह शस्यश्यामला धरती विकृत पेड़-पौधों के कारण अपनी सम्पूर्ण सुंदरता एवं उपादेयता खो देगी। -
उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर् क हो सकता है

A

धरती का सौंदर्य

B

धरती की सुन्दरता

C

विकट समस्या

D

प्रदूषण-एक विकटं समस्या!

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

प्रस्तुत गंद्याश में प्रदूषण की समस्या पर प्रकाश डाला गया है। अतः इसका उपयुक्त शीर्षक हो सकता है – प्रदूषण एक विकट समस्या।
Promotional Banner