Home
Class 6
HINDI
मृगया बहुत प्राचीन काल से कुछ लोगों की ज...

मृगया बहुत प्राचीन काल से कुछ लोगों की जीविका के लिए आवश्यक वृत्ति रही है। सिन्धु सभ्यता के लोग पशु-पक्षियों का शिकार करते थे। मोहनजोदड़ों की दो ताबीजों पर एक बड़े हिरण और जंगली बकरे को तीर से मारने वाले कुछ व्यक्तियों का चित्र मिलता है। यहाँ के निवासी मछलियों का भी शिकार करते थे। सम्भव है ये मनोविनोद के लिए भी मृगया करते थे। उनको खाने-पीने के लिए बहुत सरलता से भोजन मिल जाता था और ये वन्य जीवन से बहुत आगे बढ़ चुके थे। इनको अपनी जीवनवृत्ति के लिए शिकार करना आवश्यक नहीं रहा होगा। हड़प्पा में एक ताबीज मिला है, जिसको देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यहाँ के लोग धूम-धाम से बाघों का शिकार करते थे। इस ताबीज पर एक बाघ के सामने ढोल बजाय रहा है। सम्भवतः इसी प्रकार बाघ को डराकर लोग उसका शिकार करते थे। सिन्ध के प्राचीन निवासी तीर, धनुष, गुलेली, गोली, भाले, तलवार और कटार से शिकार करते थे और सम्भवतः साथ में कुत्ते भी ले जाते थे।
हड़प्पा में क्या मिला?

A

घड़ा

B

मूर्ति

C

माला

D

ताबीज

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D
Promotional Banner