Home
Class 6
HINDI
ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा नामक नगर में...

ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा नामक नगर में यमुना नदी के बाएँ तट पर बना हुआ है। इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज महल की मृत्यु के बाद उसकी याद में करवाया था। ताजमहल का निर्माण सन् 1631 में प्रारम्भ हुआ और 1653 में समाप्त हुआ। यह सफेद संगमरमर का बना हुआ बहुत ही भव्य, विशाल और सुन्दर है। इसके मध्य में एक विशाल गुम्बद और चारों कोनों पर चार मीनारें बनी हुई हैं। ताजमहल के प्रांगण में एक विशाल उद्यान भी है, जिसमें फव्वारे लगे हुए हैं। शरद पूर्णिमा की रात को ताजमहल की शोभा निराली होती है। इस दिन यह दूध के समान सफेद दिखाई देता है। ताजमहल को देखने के लिए प्रतिदिन देश-विदेश से हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
ताजमहल बना हुआ है

A

सफेद संगमरमर से

B

सफेद सीमेंट से

C

ईंट और सफेद रंग से

D

पत्थरों और सफेद रंग से

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner