Home
Class 6
HINDI
एक किसान अपना खेत जोत रहा था, अचानक कहीं...

एक किसान अपना खेत जोत रहा था, अचानक कहीं से भालू आ गया। भालू किसान को मारने झपटा। किसान ने कहा, "मुझे क्यों मारते हो? फसल आने दो, जो कहोगे वही खिलाऊँगा।" भालू ने कहा, "जमीन के ऊपर की फसल मेरी और नीचे की तुम्हारी रहेगी।" किसान ने आलू बो दिए।
फ़सल आई तो भालू को पत्ते खाने को मिले। भालू चिढ़कर रह गया। अगली बार भालू ने कहा, “देखो इस बार जमीन के नीचे की फसल मेरी और ऊपर की तुम्हारी।" किसान ने गेहूँ बो दिया।
जब फसल तैयार हुई तो किसान को मिले चमकीले गेहूं भालू को मिली खाली जड़ें। भालू खीझकर रह गया। इस बार भालू ने किसान को मजा चखाना चाहा।
उसने किसान से कहा, "जमीन के सबसे ऊपर और जमीन के नीचे की फसल मेरी।" किसान मान गया। इस बार किसान ने बोया गन्ना। जब फसल आई तो भालू को मिले पत्ते और जड़ें। भालू का सिर चकरा गया।
जब किसान पर भालू झपटा, तो किसान ने क्या कहा?

A

फसल आने दो जो कहोगे वही खिलाऊँगा

B

मेरे साथ घर चलो, जो कहोगे वही खिला दूंगा

C

मुझे आज बख्श दो कल को जो कहोगे वही खिला दूंगा

D

मैं तुम्हे गन्ने तोड़कर खिला दूंगा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner