Home
Class 6
HINDI
सिकन्दर ने 326 ई.पू. में पश्चिमोत्तर भार...

सिकन्दर ने 326 ई.पू. में पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया। इस समय यहाँ नन्द वंश के शासक घनानन्द का शासन था। वह बहुत ही क्रूर शासक था। चन्द्रगुप्त नामक व्यक्ति उसकी सेना में नौकरी करता था।
चन्द्रगुप्त ने राजा के दुर्व्यवहार से ऊबकर राजा के खिलाफ विद्रोह कर दिया। इस विद्रोह के कारण उसे मृत्युदण्ड दिया गया, लेकिन चन्द्रगुप्त इससे बचकर मगध से भाग निकला।
उसने नन्द वंश के विनाश के लिए मन में ठान लिया। इसी समय चन्द्रगुप्त की भेंट चाणक्य (कौटिल्य) से हुई, जिसकी मदद से चन्द्रगुप्त ने मगध पर आक्रमण कर दिया तथा नन्द राजवंश का तख्ता पलटकर 322 ई. पू. में मौर्य साम्राज्य की स्थापना की।
यूनानी सेनापति सेल्यूकस ने 305 ई. पू. में पश्चिमोत्तर भारत पर आक्रमण किया। जिसे चन्द्रगुप्त ने परास्त कर दिया।
सेल्यूकसं को चन्द्रगुप्त से एक सन्धि करनी पड़ी, जिससे चन्द्रगुप्त को हिन्दुकुश पर्वत तक के प्रान्त उपहार में मिले। सेल्यूकस ने मेगस्थनीज नामक . राजदूत चन्द्रगुप्त के दरबार में भेजा।
इस प्रकार चन्द्रगुप्त ने भारत में प्रथम बार एक केन्द्रीय शासक के अन्तर्गत विशाल साम्राज्य स्थापित कर लिया।
नन्द वंश का शासक घनानन्द सिकन्दर के भारत आक्रमण के समय कहाँ का शासक था?

A

पूर्वोत्तर भारत

B

पश्चिमोत्तर भारत

C

उत्तर भारत

D

दक्षिण भारत

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner