Home
Class 6
HINDI
रात के अन्धकार में खड़गसिंह बाबा भारती क...

रात के अन्धकार में खड़गसिंह बाबा भारती के मन्दिर में पहुँचा। चारों ओर सन्नाटा था। आकाश में तारे टिमटिमा रहे थे। थोड़ी दूर पर गाँवों के कुत्ते भौंक रहे थे। मन्दिर के अन्दर कोई शब्द सुनाई नहीं दे रहा था।
खड्गसिंह सुल्तान की बाग पकड़े हुए था। वह धीरे-धीरे अस्तबल के फाटक पर पहुँचा। फाटक खुला पड़ा था।
किसी समय वहाँ बाबा भारती स्वयं लाठी लेकर पहरा देते थे, परन्तु आज उन्हें किसी चोरी, किसी डाके का भय न था। खड्गसिंह ने आगे बढ़कर सुल्तान को उसके स्थान पर बाँध दिया
और बाहर निकल कर सावधानी से फाटक बन्द कर दिया। इस समय उसकी आँखों में नेकी के आँसू थे।
अस्तबल का पहरा कौन देता था?

A

चौकीदार

B

बाबा भारती

C

गाँव के लोग

D

खड्गसिंह

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner