Home
Class 6
HINDI
शेरशाह नीति-कुशल शासक था। वह न्याय-प्रिय...

शेरशाह नीति-कुशल शासक था। वह न्याय-प्रिय भी था और सभी धर्मों का ध्यान रखता था। राज्य के अधिकारियों को.यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए उसने कड़े आदेश दिए थे।
राहगीरों की सुरक्षा का पूरा प्रबन्ध रखता था। राह में मृत्यु हो जाने पर राहगीर के माल को जब्त नहीं किया जाता था। चोरी होने पर गाँव का मुखिया (मुकद्दम) या जमींदार उत्तरदायी होता था।
पता नलगा पाने की दशा में उसे स्वयं वही सजा भुगतानी पड़ती थी, जो चोरों या लुटेरों को मिल सकती थी।
रास्ते में हत्या हो जाने पर भी मुखिया या जमींदार को ही उत्तरदायी ठहराया जाता था। सजा के डर से अपराध नहीं होते थे। अधिकारी सतर्क थे। प्रजा सुरक्षित थी। कहा जाता है
कि उस समय तक कमजोर वृद्धा भी सिर पर मूल्यवान गहनों का बक्सा लेकर बेखटक यात्रा कर सकती थी।
शेरशाह राहगीरों का ....... था।

A

पूरा प्रबन्ध रखता था

B

सामान लूटता था

C

अपमान करता था

D

माल जब्त कर लेता था

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner