Home
Class 6
HINDI
भारत के उत्तर में जम्मू-कश्मीर राज्य स्थ...

भारत के उत्तर में जम्मू-कश्मीर राज्य स्थित है। इस राज्य को 'भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यह प्रदेश पर्वतों के ऊपर बसा हुआ है। कश्मीर के उत्तर में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन तथा तिब्बत देश बसे हैं।
इसके दक्षिण में हिमाचल तथा पंजाब राज्य स्थित हैं। यहाँ मुगल बादशाह जहाँगीर ने शालीमार और निशात नामक दो बाग लगवाए। भारतवर्ष में केसर की खेती भी इसी प्रदेश में होती है।
श्रीनगर, पहलगाम, अनन्तनाग तथा गुलमर्ग यहाँ के दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ की डल झील में तैरते हुए हाऊस बोट बहुत सुन्दर लगते हैं।
कश्मीरी लोग कुर्ता-सलवार पहनते हैं। यहाँ लकड़ी पर नक्काशी एवं ऊनी रेशमी कपड़ों पर कशीदाकारी का काम किया जाता है। डिलिशयस किस्म का सेब भी कश्मीर में पैदा होता है। कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है।
'दर्शनीय' का अर्थ है

A

दिखाई देना

B

दर्शन किया

C

दर्शन के योग्य

D

उपरोक्त सभी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner