Home
Class 6
HINDI
आज हमारा देश स्वतन्त्र है। अब हमें अपनी ...

आज हमारा देश स्वतन्त्र है। अब हमें अपनी स्वतन्त्रता की रक्षा करनी है। आये दिन पड़ोसी देश हमारी स्वतन्त्रता को चुनौती देता रहता है। हमें उसकी आक्रमणकारी गतिविधियों पर रोक लगानी है। इसके लिए हमारे पास शक्तिशाली सेना होनी चाहिए। इसीलिए विद्यालय में ही देश सेवा की भावना दृढ़ की जानी चाहिए। प्राचीनकाल में आश्रमों में वेद शास्त्रों के साथ अस्त्र-शस्त्र-की शिक्षा भी दी जाती थी। गुरु द्रोणाचार्य ने कौरवों व पाण्डवों को युद्ध-कौशल सिखाया था। सैनिक शिक्षा से शारीरिक शक्ति के साथ मानवीय गुणों का भी विकास होता है। यह ठीक है कि हमारी संस्कृति शान्ति प्रधान है परन्तुं इसका अर्थ यह नहीं है कि हम अपनी शक्ति को नहीं बढ़ाएँ! आज पूरे विश्व में सैनिक शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। हमें भी अच्छी सैनिक शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए।
दिए गए गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक होगा

A

सैनिक शिक्षा की आवश्यकता

B

स्वतन्त्र भारत

C

पड़ोसी देश

D

शान्ति प्रधान संस्कृति

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

प्रस्तुत गद्यांश में बताया गया हैं कि पडोसी देश की आक्रमणकारी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए हमारे पास शक्तिशाली सेना होनी चाहिए। इसलिए विद्यालय में ही सैनिक शिक्षा देनी आवश्यक हो जाती है। अतः इस गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक: सैनिक शिक्षा की आवश्यकता होना चाहिए
Promotional Banner