Home
Class 6
HINDI
मोहनदास करमचन्द गाँधी दक्षिण अफ्रीका में...

मोहनदास करमचन्द गाँधी दक्षिण अफ्रीका में वकालत करने गए थे। वे वहाँ 20 वर्ष रहे। उन्होंने वहाँ अंग्रेजों को अश्वेत रंग वालों तथा वहाँ बसे भारतीयों के साथ भेदभाव और अत्याचार करते देखा था। जब वे भारत वापस आए, तो भारत में उन्होंने अंग्रेजों को भारतीयों पर अन्याय और अत्याचार करते देखा। अतः उन्होंने आजादी के आन्दोलन में शामिल होने का निश्चय किया। उनकी पत्नी कस्तूरबा ने स्वतन्त्रता संग्राम में अपूर्व योगदान दिया।
गाँधी जी ने भी जान लिया कि भारतीय समाज की बुराइयाँ दूर हुए बिना आजादी की लड़ाई मजबूती से नहीं लड़ी जा सकती। अतः उन्होंने समाज सुधार पर भी ध्यान दिया। उन्होंने समाज से जाति-पाँति और छुआछूत मिटाने की कोशिशें की। पिछड़ी जातियों और औरतों को समाज में सम्मान दिलाने के लिए काम किया। वे सादगी से रहते थे। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा करने के लिए कहा। ' लोग प्यार से उन्हें 'महात्मा' कहने लगे। जल्दी ही वे स्वाधीनता आन्दोलन के नेता बन गए।
मोहनदास करमचन्द्र गाँधी वकालत करने कहाँ गए थे?

A

लन्दन

B

दक्षिण अफ्रीका

C

ऑस्ट्रेलिया

D

अमेरिका

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner