Home
Class 6
HINDI
मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो विवेकशील है। ...

मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो विवेकशील है। वह केवल वर्तमान की नहीं सोचता बल्कि भविष्य के बारे में भी विचार कर सकता है। उसमें उचित और अनुचित का ज्ञान कराने वाली बुद्धि है। बुद्धि के दो पक्ष हैं-सुबुद्धि और दुर्बुद्धि। सुबुद्धि सुमति का पर्याय है और दुर्बुद्धि कुमति का जब मनुष्य में सुमति रहती है तो वह अच्छे कार्यों में लगता है और उसी से वह अच्छे-बुरे का विवेक भी करता है। जब वह सुमति से हटकर कुमति के अंतर्गत काम करता है तब उसे कठिनाइयों, विपत्तियों का सामना करना पड़ता है। सुमति से सम्पत्ति, सुख की प्राप्ति होती है और कुमति से अहंकार, घमण्ड, दम्भ, क्रोध आदि दुर्गुणों का विकास होता है जो आगे चलकर व्यक्ति को और कठिनाइयों और उलझनों में फँसाती. है। दूसरी ओर नम्रतापूर्वक आचरण करना, बड़ों का आदर करना, उदार बनना सुमति के लक्षण हैं।
मनुष्य और अन्य प्राणियों में प्रमुख अंतर क्या है?

A

पशु सोचते हैं, मनुष्य नहीं

B

मनुष्य उचित-अनुचित सोचते हैं, जबकि पशु नहीं

C

पशु अनुचित समझ जाता है, मनुष्य नहीं

D

पशु उचित सोचते हैं, मनुष्य नहीं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner