Home
Class 11
PHYSICS
किसी वस्तु पर आरोपित बल इस प्रकार है F =...

किसी वस्तु पर आरोपित बल इस प्रकार है `F = F_(0)((x)/(x_(0)) -1)` वस्तु को x = 0 से x = `3x_(0)` तक विस्थापित करने में सम्पन्न कार्य ज्ञात कीजिये
F(x) का ग्राफ निरूपित करके वक्र के अन्तर्गत क्षेत्रफल विधि द्वारा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ग्राफ में F को x के फलन के रूप में चित्रित किया गया है। यदि वस्तु x = 0 से x = `x_(0)` तक गति करती है तब कार्य ऋणात्मक है। यदि वस्तु `x = x_(0)` से x = `3x_(0)` तक गति करती है तब कार्य धनात्मक है। चूकि त्रिभुज का क्षेत्रफल = `((1)/(2))`.(आधर). (ऊँचाई), अत: x = 0 से x = `x_(0)` तक गति में सम्पन्न कार्य `((1)/(2)) (x_(0))(F_(0))` है तथा x = `x_(0)` से x = `3x_(0)`, गति में सम्पन्न कार्य `= ((1)/(2)) (3x_(0) - x_(0))(2F_(0)) = 2x_(0), xxF_(0)`
दोनों के योग के रूप में सम्पन्न कुल कार्य = `((3)/(2)) (x_(0))(F_(0))`
Promotional Banner