Home
Class 11
BIOLOGY
आवृतबीजी पौधे के जीवन-चक्र की प्रमुख विश...

आवृतबीजी पौधे के जीवन-चक्र की प्रमुख विशेषताओं को नामांकित चित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

आवृतबीजी पौधे का जीवन-चक्र (Life Cycle of an Angiospermic Plant)
इनके जीवन-चक्र की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं
(1) पौधा विकसित बीजाणुउद्भिद (sporophyte) होता है। यह द्विगुणित (2x) होता है।
(2) पौधे पर पुष्प लगते हैं जिनमें नर तथा मादा लैंगिक जननांग क्रमशः पुंकेसर (stamens) और स्त्रीकेसर या अण्डप (carpels) होते हैं।
(3) पुंकेसर के परागकोश (anther) में लघुबीजाणु मातृ कोशिकाओं से अर्द्धसूत्री विभाजन के द्वारा अगुणित, लघुबीजाणुओं (microspores) या पराग कणों (pollen grains) का निर्माण होता है। परागकण नर युग्मकोद्भिद (gametophyte) की प्रथम अवस्था है।
(4) अण्डप (carpel) के अण्डाशय में बीजाण्ड (ovules) बनते हैं।
(5) बीजाण्ड के बीजाण्डकाय (nucellus) में एक गुरुबीजाणु मात कोशिका से चार अगुणित गुरुबीजाणुओं . (megaspores) का निर्माण होता है।
(6) चार गुरुबीजाणुओं में से केवल एक गुरुबीजाणु वृद्धि करके भ्रूणकोष अथवा मादा युग्मकोद्भिद का निर्माण करता है। इसका केन्द्रक समसूत्री विभाजन द्वारा विभाजित होकर आठ केन्द्रक बनाता है। इनसे भ्रूणकोष में बीजाण्डद्वार (micropyle) की ओर तीन कोशिकीय अण्ड उपकरण (egg apparatus) तथा निभाग की ओर. तीन प्रतिमुख कोशिकाएँ (antipodal cells) बनती हैं। मध्य में दो ध्रुवीय केन्द्रक संयुक्त होकर द्वितीयक केन्द्रक (secondary nucleus) बनाते हैं। शेष गुरुबीजाणु नष्ट हो जाते हैं।
(7) परागकण (नर युग्मकोद्भिद) प्राय: दो कोशिकीय अवस्था में परागकोश से मुक्त होता है।
(8) परागकण विभिन्न माध्यमों से अण्डप के वर्तिकान पर पहुंचते हैं। इस क्रिया को परागण (pollination) कहते हैं। परागकण वर्तिकान (stigma) पर अंकुरित होकर पराग नलिका (pollen tube) बनाते हैं। पराग नलिका में वर्थी केन्द्रक या नलिका केन्द्रक तथा जनन केन्द्रक (generative nucleus) होता है। जनन केन्द्रक विभाजित होकर दो नर युग्मकों (male gametes) का निर्माण करता है।
(9) पराग नलिका वर्तिका तथा अण्डाशय में होती हुई बीजाण्ड में प्रवेश करके नर युग्मकों (male gametes) को भ्रूणकोष (embryo sae) में पहुँचाती है।
(10) आवृतबीजी पादपों में द्विनिषेचन (double fertilization) होता है। दो नर युग्मकों में से, एक मादा युग्मक (अण्ड कोशिका) से संयुग्मित होता है तथा दूसरा नर युग्मक भ्रूणकोष में स्थित द्विगुणित (diploid) द्वितीयक केन्द्रक (secondary nucleus) से संयुक्त होता है। इस प्रकार के संलयन से क्रमश: द्विगुणित (diploid-2x) निषिक्ताण्ड (oospore) तथा त्रिगुणित (triploid-3x) प्राथमिक भ्रूणपोष कोशिका (primary endosperm cell) बनती है।
(11) द्विगुणित निषिक्ताण्ड से भ्रूण (embryo) का निर्माण होता है। त्रिगुणित प्राथमिक भ्रूणयोष कोशिका से एक पोषक ऊतक भ्रूणपोष (endosperm) का निर्माण होता है।
(12) भ्रूण और भ्रूणपोष के बनने से सम्पूर्ण बीजाण्ड बीज में तथा अण्डाशय फलावरण में बदल जाता है। बीज तथा फलावरण मिलकर फल बनते हैं। बीज अंकुरित होकर बीजाणुउद्भिद (sporophyte) पौधा बनाते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|10 Videos
  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|31 Videos
  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems)) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न) |1 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|16 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
CHITRA PUBLICATION-वनस्पति जगत -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. आवृतबीजी पौधे के जीवन-चक्र की प्रमुख विशेषताओं को नामांकित चित्र की सह...

    Text Solution

    |

  2. पौधों के जीवन-चक्र में अर्ध्दसूत्री विभाजन का संबन्ध स्पष्ट कीजिए ।

    Text Solution

    |

  3. रन्ध्र की संरचना का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. मॉस के स्पोरोफाइट की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. ब्रोंकाई का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. ब्रोंकाई का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. जिम्नोस्पर्म के महत्वपूर्ण अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए। साइकस के जीवन-चक...

    Text Solution

    |

  8. अनावृतबीजी के प्रमुख लक्षण लिखिए। .

    Text Solution

    |

  9. मधुमक्खी का जन्तु वैज्ञानिक नाम लिखिए। इसके जीवन-चक्र को केवल रेखाचित्...

    Text Solution

    |

  10. शैवालों के तीन प्रमुख लक्षण लिखिये।

    Text Solution

    |

  11. विषाणु के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. बायरोरिएक्टर्स का संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  13. DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. ऐल्काइनों द्वारा दर्शायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की समावयवताओं का वर्...

    Text Solution

    |