Home
Class 11
BIOLOGY
ब्रोंकाई का सचित्र वर्णन कीजिए।...

ब्रोंकाई का सचित्र वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फर्न का वन-चक्र (Life-Cycle of Fern)
फर्न का जीवन-चक्र दो विभिन्न अवस्थाओं या पीढ़ियों में पूर्ण होता है। इन्हें बीजाणुउद्भिद (sporophyte) तथा युग्मकोद्भिद (gametophyte) पीढ़ियाँ कहते हैं। फर्न की मुख्य अवस्था बीजाणुउद्भिद होती है। फर्न का बीजाणुउद्भिदं (Sporophyte of Fern)
फर्न का मुख्य पौधा बीजाणुउद्भिद (sporophytes) होता है। इसमें जड़, तना तथा पत्तियाँ पायी जाती हैं। इसका तना भूमिगत प्रकन्द (rhizome) होता है। प्रकन्दः पर द्विपिच्छाकार संयुक्त (bipinnate compound) पत्तियाँ लगी होती हैं। जड़ें तन्तुरूपी अपस्थानिक (adventitious) होती हैं।
सामान्य पत्तियों में से कुछ परिपक्व पत्तियों पर बीजाणुधानियाँ (sporangia) समूहों में, पर्णकों की अधर सतह पर लगी रहती हैं। इन समूहों को सोराई (sori) कहा जाता है। फर्न समबीजाणुक (homosporous) होते हैं। बीजाणुधानी धारण करने वाली पत्तियों को बीजाणुपर्ण (sporophyll) कहते हैं।
प्रत्येक बीजाणुधानी में 12 या 16 बीजाणु मातृ कोशिकाएँ (spore mother cells) होती हैं। बीजाणु मातृ कोशिका से अर्द्धसूत्री विभाजन (meiosis) के द्वारा चार अगुणित (haploid) बीजाणुओं (spores) का निर्माण होता है। बीजाणुधानी की भित्ति वलय (annulus) तथा स्टोमिनम (stomium) कोशिकाओं से बनी होती है। ये बीजाणुओं के प्रकीर्णन में सहायक होते हैं।

फर्न का युग्मकोद्भिद (Gametophyte of Form)
शुष्क परिस्थितियों में बीजाणुधानी के स्फुटन से बीजाणुओं का प्रकीर्णन हो जाता है। बीजाणु युग्मकोद्भिद पीढ़ी की प्रथम अवस्था है। अनुकूल वातावरण मिलने पर बीजाणु अंकुरित होकर हृदयरूपी, स्वपोषी सूकायक (prothallus) बनाता है। यह युग्मकोद्भिद (gametophyte) अवस्था को प्रदर्शित करता है |
फर्न का प्रोथैलस (prothallus) हरे रंग का पतला, चपटा, हृदयाकार, स्वपोषी तथा उभयलिंगाश्रयी (monoecious) होता है। इसकी अधर सतह पर पुंधानी (antheridia) तथा स्त्रीधानी (archegonia) बनती है। प्रोथैलस पुंपूर्वी (protandrous) होता है, अर्थात् पुंधानी पहले परिपक्व होती है।
पुंधानी (Antheridia)—ये गोलाकार, अवृन्त होती हैं। पुंधानी में चल (motile), बहुपक्ष्माभीय (ciliated) तथा कुण्डलित पुमणुओं (antherozoids) का निर्माण होता है। ये रसायन अनुचलित (chemotactic) होते हैं।
स्त्रीधानियाँ (Archegonia)-ये फ्लास्क की तरह तिरछी गर्दन वाली संरचना होती हैं। स्त्रीधानी का फूला हुआ भाग अण्डधा (venter) प्रोथैलस में फँसा होता है। अण्डधा, में एक अण्डाणु (oosphere) होता है।
.परिपक्व स्त्रीधानी के मुख के खुल जाने पर श्लेष्म (mucilage) बाहर निकलने लगता है। श्लेष्मक में उपस्थित मैलिक .अम्ल (malic acid) घुमणु को आकर्षित करता है।
निषेचन (Fertilization), अण्डाणु से घुमणु के मिलने से द्विगुणित (diploid), युग्मनज (zygote) बनता है। यह अपने चारों ओर एक मोटी भित्ति का निर्माण करता है और निषिक्ताण्ड (oospore) कहलाता है। निषेचन जल की उपस्थिति में होता है।
निषिक्ताण्ड (oospore) विभाजित होकर भ्रूण (embryo) का निर्माण करता है। सामान्यत: एक प्रोथैलस पर एक ही भ्रूण विकसित होता है। भ्रूण के परिवर्द्धन से बीजाणुउद्भिद (sporophyte) पीढ़ी का निर्माण होता है। बीजाणुउद्भिद प्रारम्भ में प्रथम पत्ती के बनने तक युग्मकोद्भिद पर परजीवी होता है।

फर्न में पीढ़ियों का एकान्तरण (Alternation of Generations in Form)
युग्मनज या निषिक्ताण्ड से लेकर बीजाणु मातृ कोशिकाएँ बनने तक की अवस्थाएँ बीजाणुउद्भिद पीढ़ी (sporophytic generation) को प्रदर्शित करती है। बीजाणु मातृ कोशिका से अर्द्धसूत्री विभाजन (meiosis) द्वारा बने अगुणित बीजाणुओं से लेकर निषेचन तक की सभी अवस्थाएँ युग्मकोद्भिद पीढ़ी (gametophytic generation) को प्रदर्शित करती हैं। ये दोनों पीढ़ियाँ एक-दूसरे से स्पष्ट रूप से भिन्न होती हैं तथा स्वतन्त्र पीढ़ी की तरह जीवनयापन करती हैं। ये पीढ़ियाँ एक-दूसरे के एकान्तर क्रम (alternate succession) में आती हैं। अत: फर्न में पीढ़ियों का एकान्तरण स्पष्ट होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|10 Videos
  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|31 Videos
  • वनस्पति जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems)) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न) |1 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|16 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
CHITRA PUBLICATION-वनस्पति जगत -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. आवृतबीजी पौधे के जीवन-चक्र की प्रमुख विशेषताओं को नामांकित चित्र की सह...

    Text Solution

    |

  2. पौधों के जीवन-चक्र में अर्ध्दसूत्री विभाजन का संबन्ध स्पष्ट कीजिए ।

    Text Solution

    |

  3. रन्ध्र की संरचना का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. मॉस के स्पोरोफाइट की संरचना का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. ब्रोंकाई का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  6. ब्रोंकाई का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. जिम्नोस्पर्म के महत्वपूर्ण अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए। साइकस के जीवन-चक...

    Text Solution

    |

  8. अनावृतबीजी के प्रमुख लक्षण लिखिए। .

    Text Solution

    |

  9. मधुमक्खी का जन्तु वैज्ञानिक नाम लिखिए। इसके जीवन-चक्र को केवल रेखाचित्...

    Text Solution

    |

  10. शैवालों के तीन प्रमुख लक्षण लिखिये।

    Text Solution

    |

  11. विषाणु के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  12. बायरोरिएक्टर्स का संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  13. DNA की संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. ऐल्काइनों द्वारा दर्शायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की समावयवताओं का वर्...

    Text Solution

    |