Home
Class 11
BIOLOGY
पुष्प क्या है? एक प्ररूपी एन्जियोस्पर्म ...

पुष्प क्या है? एक प्ररूपी एन्जियोस्पर्म पुष्य के भागों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पुष्प (Flower)
एन्जियोस्पर्स में जनन हेतु बनने वाली संरचना वास्तव में रूपान्तरित प्ररोह (modified shoot) है। इसका पुष्पासन संघनित तंना है जिसमें पर्व अत्यधिक संघनित या अनुपस्थित होते हैं। केवल पर्वसन्धियाँ होती हैं। पर्वसन्धियों पर पायी जाने वाली पत्तियों रूपान्तरित होकर विभिन्न पुष्पीय भाग बनाती हैं। पुष्प विभिन्न आकार, आकृति, रंग के होते हैं। सरसों के पुष्प के अग्रलिखित भाग होते हैं-
(i) पुष्पवृन्त (Pedicel) पुष्प जिस वृन्त या डंठलं से तने या शाखा से जुड़ा रहता है। वह पुष्पवृन्त.कहलाता है। कुछ पुष्पों में वृन्त अनुपस्थित होता रहता है।
(ii) पुष्पासन (Thalamus)-पुष्प वृन्त का ऊपरी सिरा फूलकर या चपटा होकर पुष्पासन का निर्माण करता है। यही वह स्थान है जहाँ पुष्प के सभी पुष्पपत्र जुड़े होते हैं। बाह्यदलपुंज तथा दलपुंज सहायक अंग और पुमंग तथा जायांग जनन अंग कहलाते हैं
(iii) बाह्यदलपुंज (Calyx)-यह पुष्प का सबसे बाहरी चक्र है। इसकी इकाई को बाह्यदल (sepal) कहते हैं। ये प्रायः हरे होते हैं। सरसों के बाह्यदल हरे-पीले रंग के होते हैं। बाह्यदल अन्य पुष्पीय भागों की सुरक्षा करते हैं। भोजन का निर्माण करते हैं। रंगीन होने पर परागण में सहायक होते हैं। कुछ पौधों में चिरलग्न बाह्यदल प्रकीर्णन में सहायता करते हैं।
(v) पुमंग (Androecium)—यह पुष्प का नर जनन अंग है। इसका निर्माण पुंकेसरों (stamens) से होता है। प्रत्येक पुंकेसर के तीन भाग होते हैं-पुतन्तु, योजि तथा परागकोश (anther)। परागकोश में परागकण या लघुबीजाणु (pollen grains or microspores) बनते हैं। सरसों में 6 पुंकेसर होते हैं। ये 2+4 के चक्रों में व्यवस्थित होते हैं। भीतरी चक्र में 4 लम्बे पुंतन्तु वाले तथा बाहरी चक्र में 2 छोटे पुतन्तु वाले पुंकेसर होते हैं। पुंकेसरों के आधार पर मकरन्द ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं।

(vi) जायांग (Gynoecium)यह पुष्प का मादा जनन अंग है। इसका निर्माण अण्डपों से होता है। प्रत्येक अण्डप (carpel) के तीन भाग होते हैं -अण्डाशय (ovary), वर्तिका (style) तथा वर्तिकान (stigma)। सरसों का जायांग द्विअण्डपी (bicarpellary), युक्ताण्डपी (syncarpous) तथा ऊर्ध्ववर्ती (superior) अण्डाशय युक्त होता है। अण्डाशय में बीजाण्ड भित्तिलग्न बीजाण्डन्यास में लगे होते हैं। अण्डाशय पहले एक कोष्ठीयं होता है, बाद में कूटपट (replum) बनने के कारण द्विकोष्ठीय हो जाता है। वर्तिकां एक तथा वर्तिकान द्विपालित होता है।
पुष्प सूत्र

निषेचन के पश्चात् बीजाण्ड से बीज तथा अण्डाशय से फल का निर्माण होता है। सरसों के फल सरल,शुष्क, सिलिकुआ (siliqua) होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जिव विज्ञानं प्रश्न प्रदर्शित (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (बहुविकल्पीय प्रश्न )|5 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जिव विज्ञानं प्रश्न प्रदर्शित (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
  • पौधों में परिवहन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|40 Videos
CHITRA PUBLICATION-पुष्पी पादपों की आकारिकी -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. पुष्प क्या है? एक प्ररूपी एन्जियोस्पर्म पुष्य के भागों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. DNA पाया जाता है-

    Text Solution

    |

  3. मक्का की अपस्थानिक जड़ें कहलाती हैं-

    Text Solution

    |

  4. श्वसन मूल पायी जाती हैं-

    Text Solution

    |

  5. श्वसन पाया जाता है -

    Text Solution

    |

  6. पर्णपाती वन पाए जाते हैं

    Text Solution

    |

  7. नेपेन्थीज (Nepenthes) में कलश रूपान्तरण हैं :

    Text Solution

    |

  8. अस्थायी संतुलन की स्थिति किसे कहते हैं ?

    Text Solution

    |

  9. अंजीर में हाइपैन्थोडियम पुष्पक्रम पाया जाता है।

    Text Solution

    |

  10. आम का खाने योग्य भाग है :

    Text Solution

    |

  11. आम का खाने योग्य भाग है :

    Text Solution

    |

  12. शकरकन्द रूपान्तरण है

    Text Solution

    |

  13. मलेरिया रोग उत्पन्न करने वाला कारक है-

    Text Solution

    |

  14. सबसे छोटा पुष्प होता है-

    Text Solution

    |

  15. ओजोन पायी जाती है -

    Text Solution

    |

  16. पैपिलिओनेसी कुल क पुष्प –सूत्र है:

    Text Solution

    |

  17. लिलिएसी-कुल का प्रारूपिक पुष्प सूत्र है

    Text Solution

    |

  18. लिलिएसी कुल का पुष्प होता है

    Text Solution

    |

  19. कौन-सा कथन सत्य है?

    Text Solution

    |

  20. किस कुल में चतुर्दीर्घी पुंकेसर पाए जाते हैं-

    Text Solution

    |

  21. मूंगफली किस कुल का पौधा है -

    Text Solution

    |