Home
Class 11
BIOLOGY
दीप्तिकालिता तथा वसन्तीकरण क्या है? इनके...

 दीप्तिकालिता तथा वसन्तीकरण क्या है? इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दीप्तिकाल या प्रकाश की अवधि या अन्धकार की अवधि का पौधों की वृद्धि व विकास, विशेष रूप से पुष्पन पर प्रभाव दीप्तिकालिता कहलाता है।
पौधों में दिन व रात के परिवर्तनों के प्रति कार्यात्मक अनुक्रियाएँ
दीप्तिकालिंता कहलाती है। दीप्तिकालिता शब्द का प्रयोग गार्नर तथा एलार्ड (Garner and Allard, 1920) ने किया।
(क) दीप्तिकालिता के आधार पर पौधों को मुख्य रूप से तीन समूहों में बाँट लेते हैं
(i) अल्प प्रदीप्तकाली पौधा (Short day plant)
(ii) दीर्घ प्रदीप्तकाली पौधा (Long day plant)
(iii) तटस्थ प्रदीप्तकाली पौधा (Photo neutral plant)|अल्प प्रदीप्तकाली पौधों को मिलने वाली प्रकाश अवधि को कम करके और दीर्घ प्रदीप्तकाली पौधों को अतिरिक्त प्रकाश अवधि प्रदान करके पुष्पन शीघ्र कराया जा सकता है।
(ख) कायिक शीर्षस्थ या कक्षस्थ कलिका उपयुक्त प्रकाश अवधि प्राप्त होने पर ही पुष्प कलिका में रूपान्तरित होती है। यह परिवर्तन फ्लोरिजन (florigen) हॉर्मोन के कारण होता है जो दिन और रात्रि के अन्तराल के कारण संश्लेषित. होता है।
वसन्तीकरण Vernalization) कम ताप पर, उपचार द्वारा पुष्पन को प्रोत्साहन वसन्तीकरण कहलाता है। कुछ पौधों में पुष्पन गुणात्मक या मात्रात्मक तौर पर । कम तापक्रम में अनावृत होने पर निर्भर करता है। इस गुण को वसन्तीकरण कहते हैं। Aquisition of the ability to flower by chilling treatment is called vernalization. वसन्तीकरण शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम टी०डी० लाइसेन्को (T. D. Lysenko, 1928) ने किया था।
गेहूँ की शीत प्रजाति को वसन्त ऋतु में बोने योग्य बनाने के लिए इसके भीगे बीजों को 10-12 दिन तक `3^(@)`C ताप पर रखते हैं और फिर वसन्ती गेहूँ के साथ बोने से यह वसन्ती गेहूँ के साथ ही पककर तैयार हो जाता है। पौधों में कायिक वृद्धि कम होती है। कम ताप उपचार से पौधे की कायिक अवधि कम हो जाती है।
अनेक द्विवर्षी पौधों को कम तापक्रम में अनावृत कर दिए जाने से पौधों में दीप्तिकालिता के कारण पुष्पन की अनुक्रिया बढ़ जाती है। वसन्तीकरण के फलस्वरूप द्विवर्षी पौधों में प्रथम वृद्धिकाल में ही पुष्पन किया जा सकता है। पौधों में शीत के प्रति प्रतिरोध क्षमता बढ़ जाती है। वसन्तीकरण द्वारा पौधों को प्राकृतिक कुप्रभावों, जैसे-पाला, कुहरा आदि से बचाया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|6 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|9 Videos
  • पादप में श्वसन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
CHITRA PUBLICATION-पादप वृद्धि एवं परिवर्धन-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. दीप्तिकालिता तथा वसन्तीकरण क्या है? इनके महत्त्व का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. ऑक्सिन है

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित में से कौन-सा खरपतवारनाशक (weedicide) है

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित में से कौन-सा वृद्धि रोधक है

    Text Solution

    |

  5. आनुवंशिक रूप से बौने पौधों को लम्बा किया जा सकता है निम्न के प्रयोग से

    Text Solution

    |

  6. निम्न में कौन-सा हॉर्मोन मुख्यतः कोशिका विभाजन से सम्बन्धित है

    Text Solution

    |

  7. टेडपोल में कायान्तरण के लिए उत्तरदायी हॉर्मोन है

    Text Solution

    |

  8. अनन्नास में पुष्पन को प्रेरित किया जाता है

    Text Solution

    |

  9. जिएटिन नामक हॉर्मोन प्राप्त होता है

    Text Solution

    |

  10. क्लोरीन का प्रयोग किया जाता है

    Text Solution

    |

  11. शीत-गृह में आलू के अंकुरण को रोका जा सकता है

    Text Solution

    |

  12. अल्पप्रदीप्तकाली पौधों में पुष्पन को प्रेरित करने के लिए आवश्यक है

    Text Solution

    |

  13. जीर्णता को निलम्बित किया जा सकता है

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से कौन पादप हॉर्मोन पत्तियों एवं फलों के विलगन को रोकता...

    Text Solution

    |

  15. कौन-सा रसायन पुष्पन से सम्बन्धित होता है?

    Text Solution

    |

  16. पशुओ से दूध प्राप्त करने हेतु किस हार्मोन के इंजेक्शन का प्रयोग किया ज...

    Text Solution

    |

  17. कौन-सा कथन सही है-

    Text Solution

    |

  18. व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण लैड का अयस्क जिससे इसका निष्कर्षण किया ...

    Text Solution

    |

  19. धान में पाया जाने वाला रोग 'बेकेन' किससे होता है

    Text Solution

    |

  20. फाइटोक्रोम पाया जाता है

    Text Solution

    |

  21. पुष्पन में मुख्य भूमिका निभाने वाला रासायनिक कारक है

    Text Solution

    |