Home
Class 11
BIOLOGY
पादप हॉर्मोन क्या हैं?...

पादप हॉर्मोन क्या हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पादप हॉमोन अथवा फाइटोहॉर्मोन वृद्धि को संचालित करने वाले कार्बनिक पदार्थ हैं जो पौधों के विभज्योतक द्वारा संश्लेषित होते हैं।
पादप हॉर्मोन की खोज सर्वप्रथम जॉन वॉन सैच्स (John Von Sachs, 1900) ने की तथा इन्हें वृद्धिकारक बताया। पादप हॉर्मोन वृद्धिकारक जैसे ऑक्सिन व जिबरेलिन तथा वृद्धिरोधक जैसे ऐब्सिसिक अम्ल आदि होते हैं। कुछ रसायन वृद्धि नियन्त्रक के रूप में बाजार में उपलब्ध हैं, जैसे-2, 4-D, IAA तथा NAA आदि।
पादप वृद्धिं पर हॉर्मोन का प्रभाव
(Effect of Hormones on Plant.s Growth) पादप वृद्धि समस्त जैविक क्रियाओं का अन्तिम परिणाम है। वृद्धि विभिन्न प्रकार से मापी जाती है। जैसे—आमाप में वृद्धि (लम्बाई, चौड़ाई), मात्रा में वृद्धि.(भार) तथा संख्या में वृद्धि (विभाजन) आदि।
वृद्धि तीन प्रमुख चरणों में होती है
(a) प्ररोह तथा जड़ के शीर्षस्थ विभज्योतकों की कोशिकाएँ निरन्तर विभाजित होती रहती हैं। इसके फलस्वरूप कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है। इनमें सघन कोशाद्रव्य तथा स्पष्ट केन्द्रक पाया जाता है। कोशिकाओं में रिक्तिकाएँ (vacuoles) नहीं होती।
(b) कोशिकाओं की विवर्धन प्रावस्था में कोशिका विभाजन के फलस्वरूप बनी कोशिकाओं में अनेक छोटी-छोटी । रिक्तिकाएँ बन जाती हैं। अन्त में ये सभी रिक्तिकाएँ परस्पर मिलकर केन्द्रीय रिक्तिका बनाती हैं।
(c) कोशिकाओं की परिपक्वता प्रावस्था में कोशिका एक निश्चित आकार आकृति ग्रहण कर लेती है। इनकी कोशाभित्ति दृढ़ हो जाती है।
पादप हॉर्मोन्स-विभज्योतकी कोशिकाओं में संश्लेषित होकर दूसरे अंगों में पहुँचकर वृद्धि तथा उपापचयी क्रियाओं को प्रभावित एवं नियन्त्रित करते हैं। पादप हॉर्मोन्स कोशिका विभाजन तथा कोशिका दीर्धीकरण को प्रेरित करते हैं। ऑक्सिन की सान्द्रता प्ररोह कोशिकाओं में दीर्धीकरण को प्रेरित करती है तो मूल कोशिकाओं में इनकी सान्द्रता वृद्धि का संदमन करती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) |28 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
  • पादप वृद्धि एवं परिवर्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type-I)|19 Videos
  • पादप में श्वसन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
CHITRA PUBLICATION-पादप वृद्धि एवं परिवर्धन-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न) (Type-II)
  1. पादप हॉर्मोन क्या हैं?

    Text Solution

    |

  2. एथिलीन की रासायनिक संरचना बताइए।

    Text Solution

    |

  3. एथेनॉल के दो उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |

  4. संकर पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. कारण बताइए पुष्पों का खिलना,

    Text Solution

    |

  6. कारण बताइए कभी-कभी फल परिपक्वता प्राप्त करने से पूर्व ही गिर जाते है...

    Text Solution

    |

  7. कारण बताइए ड्यूरेन्टा या मेंहदी की झाड़ियों के शीर्ष काट देने पर ये ...

    Text Solution

    |

  8. फाइटोक्रोम पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  9. लार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए

    Text Solution

    |

  10. लार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए

    Text Solution

    |

  11. प्रकाशानुसर्तन क्या है? इस क्रिया का नियमन करने वाले होम्मीन का नाम लि...

    Text Solution

    |

  12. शैवालों की उपयोगिता पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  13. दीप्तिकालिता क्या है? अल्प प्रदीप्तकाली पीधों एवं दीर्घ प्रदीप्तकाली प...

    Text Solution

    |