Home
Class 11
BIOLOGY
प्रतिधारा क्रियाविधि का संक्षेप में वर्ण...

प्रतिधारा क्रियाविधि का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रतिधारा क्रियाविधि
(Counter Current System)
शरीर में जल की कमी हो जाने पर वृक्क सांन्द्र मूत्र उत्सर्जित करने लगते हैं। इसमें जल की मात्रा बहुत कम और उत्सर्जी पदार्थों की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। ऐसा मूत्र रक्त की तुलना में 4-5 गुना अधिक गाढ़ा हो सकता है। इसकी परासरणीयता 1200 से 1400 मिली ऑस्मोल/लीटर हो सकती है। मूत्र के सान्द्रण की प्रक्रिया में जक्स्टा मेडुलरी (juxta medullary) वृक्क नलिकाओं की विशेष भूमिका हो जाती है क्योंकि हेनले के लूप तथा परिजालिका केशिकाओं (वासां रेक्टा-vasa recta) के लूप पेल्विस तक फैले होते हैं।
यह, प्रक्रिया ADH के नियन्त्रण में तथा पिरैमिड्स के ऊतक द्रव्य में वल्कुट भाग से पेल्विस तक ऋमिक उच्च परासरणीयता बनाए रखने पर निर्भर करती है। वृक्कों के वल्कुट भाग में ऊतक तरल की परासरणीयता 300 मिली ऑस्मोल/लीटर जल होती है। मध्यांश (medulla) भाग के पिरैमिड्स में यह परासरणीयता क्रमशः बढ़कर पेल्विस तक 1200 से 1400 मिली ऑस्मोल/लीटर जल हो जाती है। ऊतक तरल की परासरणीयता मुख्यत: `Na^(+)I" व "Cl^(-)` आयन तथा यूरिया पर निर्भर करती है।

`Na^(+), Cl^(-)` आयन्स का परिवहन हेनले लूप की आरोही भुजा द्वारा होता है जिसका हेनले लूप की अवरोही भुजा के साथ विनिमय किया जाता है। सोडियम क्लोराइड ऊतक द्रव्य को वासा रेक्टा की आरोही भुजा द्वारा लौटा दिया जाता है। इसी प्रकार यूरिया की कुछ मात्रा हेनले लूप के सँकरे आरोही भाग में विसरण द्वारा पहुँचती है जो संग्रह नलिका द्वारा ऊतक द्रव्य को पुनः लौटा दी जाती है। हेनले लूप तथा वासा रेक्टा द्वारा इन पदार्थों के परिवहन को प्रतिधारा क्रियाविधि द्वारा सुगम बनाया जाता है। इसके फलस्वरूप मध्यांश के ऊतक द्रव्य की प्रवणता बनी रहती है। यह प्रवणता संग्रह नलिका द्वारा जल के अवशोषण में सहायता करती है और निस्यन्द का सान्द्रण करती है। प्रतिधारा क्रियाविधि जल के ह्रास को रोकने की प्रमुख विधि है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|6 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न-)|25 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|25 Videos
CHITRA PUBLICATION-उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. प्रतिधारा क्रियाविधि का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. वृक्कों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाइयाँ हैं

    Text Solution

    |

  3. हेन्ले के लूप में होता है

    Text Solution

    |

  4. परानिस्यन्दन कहाँ होता है

    Text Solution

    |

  5. मनुष्य में उपापंचयी पदार्थ ग्वानीन तथा एडीनीन किस रूप में उत्सर्जित हो...

    Text Solution

    |

  6. मनुष्य (स्तनी) में मुख्य उत्सर्जी पदार्थ होता है-

    Text Solution

    |

  7. पक्षियों और सरीसृपों में मुख्य उत्सर्जी पदार्थ होता है

    Text Solution

    |

  8. सोडियम तथा जल का सर्वाधिक वशोषण होता है

    Text Solution

    |

  9. तंत्रिका तंत्र के किस भाग द्वारा अनच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण होता है ...

    Text Solution

    |

  10. यकृत में यूरिया निर्माण किसके द्वारा होता है

    Text Solution

    |

  11. डायलिसिस उस स्थिति में किया जाता है, जब कोई व्यक्ति ग्रस्त होता है

    Text Solution

    |

  12. वृक्क द्वारा स्रावित हॉर्मोन होता है

    Text Solution

    |

  13. हिमोफिलिया को ब्लीडर रोग क्यों कहते हैं?

    Text Solution

    |

  14. यूरिया का संश्लेषण कहाँ होता है?

    Text Solution

    |

  15. मनुष्य में यूरिया का संश्लेषण निम्नलिखित में से किस अंग में होता है

    Text Solution

    |

  16. यूरिकोटेलिज्म पाया जाता है

    Text Solution

    |