Home
Class 11
BIOLOGY
जलीय प्राणी सामान्यत: अमोनिया उत्सर्जी ह...

जलीय प्राणी सामान्यत: अमोनिया उत्सर्जी होते हैं जबकि स्थलीय प्राणी ऐसे नहीं होते। विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अमोनिया अत्यन्त विषैली (toxic) गैस है जो जल में अत्यधिक विलेय होती है। इसके उत्सर्जन के लिए अत्यधिक जल की आवश्यकता होती है। चूंकि इसे विषैला होने के कारण शरीर में नहीं रोका जा सकता अतः ऐसे जन्तु जो जलीय पर्यावरण में रहते हैं नाइट्रोजनी उत्सर्जी पदार्थ को अमोनिया के रूप में उत्सर्जित कर देते हैं, जैसे—अस्थिल मछली, टैडमोला अमोनिया को ऊर्जा व्यय करके यूरिया.या यूरिक अम्ल में बदला जा सकता है। यूरिया अमोनिया की अपेक्षा कम विषैला है व अमोनिया की अपेक्षा कम घुलनशील। इसके उत्सर्जन हेतु अपेक्षाकृत कम जल की आवश्यकता होती है। अत: स्थलीय जन्तु जिनको बहुत अधिक जल उपलब्ध नहीं होता, ऊर्जा व्यय कर अमोनिया को यूरिया में बदल देते हैं, जैसे-मनुष्य, मेढका ऐसे जन्तु जिनके लिए जल की उपलब्धता पर्याप्त नहीं होती जैसे सरीसृप व पक्षी, यूरिया को यूरिक अम्ल में बदल देते हैं। यह बहुत कम विषैला होता है तथा इसके उत्सर्जन हेतु बहुत ही कम जल आवश्यक होता है। शुष्क स्थानों में रहने वाले जन्तुओं के लिए यूरिया को यूरिक अम्ल में बदलने के लिए ऊर्जा व्यय करना एक लाभ का सौदा होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|13 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न-)|25 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|25 Videos