Home
Class 11
BIOLOGY
प्राणियों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रक...

प्राणियों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के उत्सर्जी पदार्थों का विवरण दीजिए तथा मानव वृक्क में मूत्र निर्माण का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उत्सर्जी पदार्थ तथा उनकी रासायनिक प्रकृति
(Excretory Materials and their Chemical Nature)
सामान्यतः भोज्य पदार्थ शरीर में पहुँचकर उपापचय क्रियाओं के फलस्वरूप अनेक प्रकार के पदार्थ बनाते हैं। कार्बोहाइड्रेट्स तथा वसाओं के निम्नीकरण से `CO_(2)` तथा जल प्राप्त होते हैं। इनका उत्सर्जन सामान्यत: श्वसन, पसीना, मूत्रं आदि के रूप में हो. जाता है। प्रोटीन्स के समय ऐमीनो अ नों का विऐमीनेशन होता है। इसके फलस्वरूप अमोनिया (ammonia) जैसे विषैले पदार्थ बनते हैं। यकृत विभिन्न क्रियाओं के द्वारा अमोनिया को कम हानिकारक पदार्थों में बदल देता है मुख्य ऊत्सर्जी पदार्थ निम्नलिखित होते हैं-
1. ऐमीनो अम्ल (Amino Acids)-प्रोटीन के निम्नीकरण से बने ऐमीनो अम्लों को कुछ प्राणी इसी रूप में उत्सर्जित कर देते हैं, जैसे-मोलस्का तथा इकाइनोडर्मेटा संघ के कुछ सदस्य। इन जन्तुओं को ऐमीनोटेलिक (aminotelie) कहते हैं।
2.अमोनिया (Ammonia)- यकृत विऐमीनेशन (deamination) द्वारा ऐमीनो अम्लों को अपघटित करके अमोनिया बनाता है। यह विषैली होती है। इसके उत्सर्जन हेतु अधिक मात्रा में जल व्यय होता है। अमोनोटेलिक (ammonotelic) जन्तुओं में अमोनिया का सीधा उत्सर्जन हो जाता है। जैसे-प्रोटोजोआ, पोरीफेरा, सीलेंन्ट्रेटा, ऐनीलिडा, मोलस्का तथा स्वच्छ जलीय मछलियाँ आदि में।
3. यूरिया (Urea) यकृत अमोनिया को अपेक्षाकृत कम विषैले यूरिया में बदल देता है। यूरिया जल में विलेय होता है। अत: इसके निष्कासन हेतु कम जल की आवश्यकता होती है। मूत्र के रूप में इसका उत्सर्जन समुद्री मछलियों, उभयचर एवं स्तनियों में प्रमुख रूप से होता है। ऐसे जन्तु यूरियोटेलिक (ureotelic) कहलाते हैं।
4. यूरिक अम्ल (Uric Acid) अनेक जन्तुओं में यकृत यूरिया को यूरिक अम्ल में बदल देता है, जैसे-कीटों, सरीसृप तथा पक्षियों में। यह कम विषैला पदार्थ है। यह जल में अविलेय होता है। अत: ठोस रूप में इसका उत्सर्जन मल के साथ होता है। ऐसे जन्तुओं को यूरिकोटेलिक (uricotelic) कहते हैं। मनुष्य में प्यूरीन्स के विखण्डन से भी यूरिक अम्ल का निर्माण होता है।
5. ट्राइमेथिल ऐमीन ऑक्साइड (Trimethyl Amine oxide)-यह प्रमुखतः समुद्री जन्तुओं का उत्सर्जी पदार्थ है।
6. ग्वानीन (Guanine)-यह अघुलनशील है। कुछ जन्तुओं जैसे मकड़ियों, सीपी तथा पेंग्विन आदि में उत्सर्जी पदार्थ होता है।
7. अन्य उत्सर्जी पदार्थ (Other Excretory Products)-प्यूरीन (purine), हिप्यूरिक अम्ल (hippuric acid), ऑर्निथिक अम्ल (ornithic acid), क्रिएटिन (creatine), क्रिएटिनीन (creatinine) आदि भी नाइट्रोजनयुक्त पदार्थ हैं जिनकी कुछ मात्रा रुधिर में रहती है, किन्तु अधिक मात्रा मूत्र या पसीने के रूप में शरीर से बाहर उत्सर्जित की जाती है।
8. ऐलैनीन (Alanine)-यह मनुष्य में पिरीमिडीन्स के अपघटन से बनता है।
वृक्क में मूत्र निर्माण (Urine Formation in Kidney)-विस्तृत उत्तरीय
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type-I)|12 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II)|8 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न-)|25 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|25 Videos
CHITRA PUBLICATION-उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. अमीबा में उत्सर्जन किस प्रकार होता है ?

    Text Solution

    |

  2. मानव के उत्सर्जी तन्त्र का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. रक्त की संरचना तथा कार्यों का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  4. तिलचिट्टा की आहारनाल का नामांकित चित्र बनाइए (वर्णन की आवश्यकता नहीं ह...

    Text Solution

    |

  5. वृक्काणु (नेफ्रॉन ) की संरचना तथा क्रियाविधि का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  6. जल अवशोषण की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  7. किसी स्तनधारी की एक वृक्क नलिका का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए |

    Text Solution

    |

  8. उत्सर्जन, परानिस्यन्दन, वरणात्मक पुनःअवशोषण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए...

    Text Solution

    |

  9. उत्सर्जन में यकृत की भूमिका का उल्लेख कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. उत्सर्जन क्रिया से आप क्या समझते हैं? स्तनियों के यकृत में ऐमीनो अम्ल ...

    Text Solution

    |

  11. हीमोडायलिसिस क्या है ? मनुष्य में मूत्र निर्माण की क्रियाविधि समझाइए।

    Text Solution

    |

  12. क्रेब्स चक्र को आरेखी चित्र की सहायता से समझाइये तथा सार लिखिए ।

    Text Solution

    |

  13. प्राणियों में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के उत्सर्जी पदार्थों का विव...

    Text Solution

    |