Home
Class 11
BIOLOGY
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर द...

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए-
वृक्क के विभिन्न नियन्त्रक कार्यों का उल्लेख कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वृक्क के नियन्त्रक कार्य
(Regulatory Functions of Kidney)
उत्सर्जी उत्पादों के उत्सर्जन के अतिरिक्त वृक्क के अनेक नियन्त्रक कार्य होते हैं, जो निम्नलिखित हैं
(1) यह रुधिर की अम्लीयता/क्षारीयता (pH) या `H^(+)` आयन सान्द्रण पर नियन्त्रण करते हैं।
(2) कुछ अतिरिक्त पोषक पदार्थों का भी निष्कासन कर शरीर के आन्तरिक वातावरण में सन्तुलन बनाते हैं।
(3) अनेक बाहरी पदार्थों जिनका शरीर में कोई प्रयोजन नहीं होता जैसे अतिरिक्त औषधि, औषधियों के रंग, दवाएँ, विषैले पदार्थ आदि को शरीर से बाहर निकालते हैं।
(4) यह रुधिर के परासरणी दाब (osmotic pressure) तथा उनकी मात्रा का नियन्त्रण करते हैं। इससे रुधिरं दाब (blood pressure) का भी नियन्त्रण रहता है।
(5) `O_(2)` की कमी में एरिथ्रोपोयटिन (erythropoietin) स्रावित करके लाल रुधिराणुओं के निर्माण को प्रेरित करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|18 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type-I)|12 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश संश्लेषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न-)|25 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|25 Videos