Home
Class 11
BIOLOGY
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए - ...

निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए -
सिनैप्टिक संचरण की क्रियाविधि

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सिनैप्टिक संचरण की क्रियाविधि (Mechanism of Synaptic Transmission)
युग्मानुबन्ध (synapsis) का निर्माण पूर्व सिनैप्टिक तथा पश्च सिनैप्टिक तन्त्रिका तन्तुओं से होता है। युग्मानुबन्ध में पूर्व सिनैप्टिक तन्त्रिका के एक्सॉन या अक्षतन्तु के अन्तिम छोर पर स्थित सिनैप्टिक बटन (synaptic button) तथा पश्च सिनैप्टिक तन्त्रिका कोशिका के डेन्ड्राइट्स के मध्य सन्धि होती है। दोनों के मध्य सिनैप्टिक विदर (synaptic cleft) होता है, इससे उद्दीपन विद्युत तरंग के रूप में प्रसारित नहीं हो पाता। सिनैप्टिक बटन या घुण्डियों में सिनैप्टिक पुटिकाएँ (synaptic vesicles) होती हैं। ये तन्त्रिका संचारी पदार्थ (neurotransmitters) से भरी होती हैं। उद्दीपन या प्रेरणा के क्रियात्मक विभव के कारण `Ca^(2+)` ऊतक द्रव्य से सिनैष्टिक घुण्डियों में प्रवेश करते हैं तो सिनैप्टिक घुण्डियों से तन्त्रिका संचारी पदार्थ मुक्त होता है। यह तन्त्रिका संचारी पदार्थ पश्च सिनैप्टिक, तन्त्रिका के डेन्ड्राइट पर क्रियात्मक विभव को स्थापित कर देता है, इसमें लगभग 0.5 मिली सेकण्ड का समय लगता है। प्रेरणा प्रसारण या क्रियात्मक विभव के स्थापित हो जाने के पश्चात् एन्जाइम्स द्वारा तन्त्रिका संचारी पदार्थ का विघटन कर दिया जाता है, जिससे अन्य प्रेरणा को प्रसारित किया जा सके।
सामान्यतया सिनैप्टिक पुटिकाओं से ऐसीटिलकोलीन (acetylcholine) नामक तन्त्रिका संचारी पदार्थ मुक्त होता है। इसका विघटन ऐसीटिलकोलीनेस्टोरेज (acetylcholinesterase) एन्जाइम द्वारा होता है। एपिनेफ्रीन (epinephrine) .डोपामीन (dopamine) आदि पदार्थ अन्य तन्त्रिका संचारी पदार्थ हैं। गामा-ऐमीनोब्यूटाइरिक, (gamma aminobutyric acid-GABA) आदि तन्त्रिका संचारी पदार्थ प्रेरणाओं के प्रसारण को रोक देते हैं |
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) बहुविकल्पीय प्रश्न |7 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) अति लघु उत्तरीय प्रश्न |5 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|29 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
CHITRA PUBLICATION-तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी दीजिए - सिनैप्टिक संचरण की क्रियाविध...

    Text Solution

    |

  2. कशेरुकी के नेत्र का वह भाग जहाँ से दृक् तन्त्रिका (optic nerve) रेटिना...

    Text Solution

    |

  3. प्रतिवर्ती क्रिया का नियन्त्रण होता है

    Text Solution

    |

  4. स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र में होती है

    Text Solution

    |

  5. सिनैप्स से होकर उद्दीपन का संवहन किसके माध्यम से होता है:

    Text Solution

    |

  6. न्यूरॉन के उद्दीपन ग्रहण पर न्यूरिलेमा की भीतरी सतह पर विद्युत विभव मे...

    Text Solution

    |

  7. किस भाग के क्षतिग्रस्त हो जाने से स्मरण-शक्ति कम हो जाएगी?

    Text Solution

    |

  8. मनुष्य में मेरू तंत्रिकाओं की संख्या होती है

    Text Solution

    |

  9. मनुष्य के मस्तिष्क में ताप नियन्त्रण केन्द्र स्थित होता है

    Text Solution

    |

  10. पनडुब्बियों में ध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है

    Text Solution

    |

  11. दल में संयुक्त पुंकेसर कहलाते हैं

    Text Solution

    |

  12. केन्द्रक-बाह्य जीन पाए जाते हैं

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित में से कौन, प्राणियों में सबसे प्रचुर मात्रा में पायी जाने ...

    Text Solution

    |

  14. रोडोप्सिन -

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित में से कौन आँख की वास्तविक तन्त्रिका-संवेदी पटल है

    Text Solution

    |