Home
Class 11
BIOLOGY
तन्त्रिका तन्त्र और कम्प्यूटरों में कुछ ...

तन्त्रिका तन्त्र और कम्प्यूटरों में कुछ उभयनिष्ठ लक्षण हैं। पाँच वाक्यों में चर्चा करें। संकेत सी०पी०यू० (CPU), निवेश-निर्गत युक्तियाँ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

तन्त्रिका तन्त्र की तुलना कम्प्यूटरों से की जा सकती हैं। संवेदी अंग (Sense organ) एक प्रकार से कम्प्यूटर की निवेश युक्ति (Input device) के समान है क्योंकि यह बाह्य सूचनाओं (उद्दीपनों) को ग्रहण करते हैं।
मस्तिष्क व मेरुरज्जु की तुलना कम्प्यूटर के सी०पी०यू० से की जा सकती है। सी०पी०यू० की तरह मस्तिष्क में भी प्राप्त उद्दीपनों का विश्लेषण होता है। उसके सन्दर्भ में निर्णय लिए जाते हैं। कम्प्यूटर की निर्गत युक्तियों (Output devices) जैसे मॉनीटर, प्रिन्टर आदि तन्त्रिका तन्त्र द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली अनुक्रियाएँ (responses) हैं, जैसे-पेशीय गति/ग्रन्थियों का स्राव आदि सी०पी०यू० की तरह मस्तिष्क में अनेक स्मृतियों (memories) का संग्रह रहता है जिनको आवश्यकतानुसार प्राप्त किया जा सकता है।
कम्प्यूटर की ही तरह तन्त्रिका तन्त्र को कार्य करने हेतु ऊर्जा की आवश्यकता होती है। कम्प्यूटर को यह विद्युत से जबकि मस्तिष्क को भोजन की रासायनिक ऊर्जा के रूप में प्राप्त होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) विस्तृत उत्तरीय प्रश्न |1 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|8 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) अति लघु उत्तरीय प्रश्न |5 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|29 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos