Home
Class 11
BIOLOGY
मस्तिष्क के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य क...

मस्तिष्क के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य का वर्णन कीजिये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मस्तिष्क शरीर के सभी क्रिया-कलापों का नियन्त्रण तथा समन्वय करता है।
मस्तिष्क के कार्य (Functions of Brain)
मस्तिष्क के विभिन्न भागों के कार्य इस.प्रकार हैं
प्रमस्तिष्क (Cerebrum)
यह मानव मस्तिष्क का सबसे अधिक विकसित भाग है। यह सोचने, समझने, तर्क शक्ति, सीखने, अनुभव, याद रखने, रचनात्मक कार्य सीखने, संवेदना तथा अन्य ऐच्छिक क्रियाओं का केन्द्र है।
फ्रन्टल पालि (frontal lobe) में स्थित प्रीमोटर भाग (premotor area) अनैच्छिक पेशियों की गतियों तथा स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र के नियन्त्रण का केन्द्र है। फ्रन्टल पालि में ही स्थित प्रेरक भाग (motor area) ऐच्छिक पेशियों की गतियों को नियन्त्रित करता है। ग्नोस्टिक भाग (gnostic area) गन्ध तथा स्वाद का केन्द्र है।
पैराइटल पालि (parietal lobe) में सोमाएस्थेटिक भाग (somaesthatic area) स्थित होता है। यह भाग स्पर्श, दाब, तापमान में अन्तर आदि संवेदनाओं को ग्रहण करता है। स्वाद भाग (gustatory area) स्वाद ग्रहण का केन्द्र है।
टैम्पोरल पालि (temporal lobe) में स्मृति का केन्द्र होता है। टैम्पोरल पालि का ऑल्फैक्ट्री भाग (olfactory area) गन्ध का ज्ञान कराता है। श्रवण भाग (auditory area) श्रवण या सुनने का केन्द्र है|
ऑक्सीपीटल पालि (occipital lobe) में विजुअल कॉर्टेक्स (visual cortex) तथा विजुअल एसोसिएटिड भाग (visual associated area) होता है। यह भाग देखने के लिए उत्तरदायी है। इसी कारण कभी-कभी मस्तिष्क की चोट के कारण व्यक्ति अन्धा भी हो जाता है।
डाइएनसिफैलॉन (Diencephalon)
सभी प्रकार की भावनाएँ (emotions) इसी भाग द्वारा नियन्त्रित होती हैं। इसके अतिरिक्त भूख, प्यास, क्रोध, परितृप्ति, प्रसन्नता, निद्रा व थकान आदि का अनुभव मस्तिष्क के इस भाग द्वारा होता है। शरीर के तापमान का नियन्त्रण भी डाइएनसिफैलॉन द्वारा ही होता है। हँसना, रोना, कामेच्छा आदि का नियन्त्रण भी मस्तिष्क का यह भाग करता है। यह तन्त्रिका तन्त्र तथा अन्तःस्रावी तन्त्रों में समन्वय बनाए रखता है। यह न्यूरोहॉर्मोन्स के स्त्राव द्वारा अन्तःस्त्रावी ग्रन्थियों के प्रकार्यों पर नियन्त्रण रखता है। मध्यमस्तिष्क (Mid Brain)
मनुष्य तथा अन्य स्तनियों में मध्यं मस्तिष्क केवल दृक् तथा श्रवण संवेदनाओं को प्रमस्तिष्क तक पहुँचाने का कार्य करता है|
पश्चमस्तिष्क (Hind Brain) पश्चमस्तिष्क के दोनों भागों के कार्य.अलग-अलग हैं।
अनुमस्तिष्क (Cerebellumi)-शरीर की गति का समन्वय अनुमस्तिष्क द्वारा होता है। ऐच्छिक पेशियों का तनाव अनुमस्तिष्क द्वारा ही नियन्त्रित होता है। शरीर का सन्तुलन तथा सही भावभंगिमा या पोश्चर (posture) बनाए रखना भी अनुमस्तिष्क का ही कार्य है|
मस्तिष्क पुच्छ (Medulla Oblongata)-शरीर की सभी आवश्यक जैविक (vital) क्रियाओं का नियन्त्रण मस्तिष्क पुच्छ के द्वारा ही होता है। शरीर की उपापचय, हदय स्पंदन, श्वासोच्छ्वास, परिसंचरण, आहार नाल की क्रमाकुंचन गतियाँ, भोजन निगलना आदि क्रियाओं का नियमन करता है। मस्तिष्क पुच्छ में निगलने, वमन करने, खाँसने और छींकने की क्रियाओं के केन्द्र भी होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|18 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II)) |10 Videos
  • तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (पुस्तक से चयनित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) विस्तृत उत्तरीय प्रश्न |1 Videos
  • जैव अणु

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|29 Videos
  • पाचन एवं अवशोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
CHITRA PUBLICATION-तन्त्रिकीय नियंत्रण एवं समन्वय -अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. हृदय स्पन्दन की उत्पत्ति एवं संचरण की कार्यविधि का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. मेरुरज्जु की संरचना का वर्णन कीजिए। अथवा मेरुरज्जु की अनुप्रस्थ क...

    Text Solution

    |

  3. स्वायत्त तन्त्रिका तन्त्र का वर्णन कीजिए |

    Text Solution

    |

  4. मस्तिष्क के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य का वर्णन कीजिये।

    Text Solution

    |

  5. प्रतिवर्ती चाप का नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  6. बिन्दुस्राव की प्रक्रिया का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. हमारे शरीर में होने वाली किसी प्रतिवर्ती क्रिया का रेखाचित्र बनाकर वर्...

    Text Solution

    |

  8. मानव नेत्र गोलक की आन्तरिक संरचना का सचित्र वर्णन कीजिए तथा क्रियाविधि...

    Text Solution

    |