Home
Class 12
CHEMISTRY
प्रयोगशाला में फीनॉल बनाने की विधि का वर...

प्रयोगशाला में फीनॉल बनाने की विधि का वर्णन कीजिए तथा इसकी Zn के साथ अभिक्रिया लिखिए। समझाइए कि यह अम्लीय प्रकृति का क्यों होता है? सम्बन्धित अभिक्रियाओं का समीकरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फीनॉल के विरचन की विधियाँ - फीनॉल का निर्माण निम्नलिखित विधियों द्वारा किया जाता है - 1. कोलतार से (From coal-tar) कोलतार के प्रभाजी आसवन से 443-508K पर प्राप्त प्रभाज.मध्य तेल. कहलाता है। इसमें मुख्यत: फीनॉल व नैफ्थेलीन होते हैं। इस तेल को ठण्डा करने पर नैफ्थेलीन क्रिस्टलीकृत होकर पृथक् हो जाता है। मातृ द्रव को सोडियम हाइड्रॉक्साइड के जलीय विलयन के साथ अभिकृत करने पर फोनॉल का सोडियम लवण बनकर जलीय परत में आ जाता है जिसको पृथक् करके उसमें कार्बन डाइऑक्साइड गैस प्रवाहित करते हैं जिससे फोनॉल मुक्त होकर पृथक् परत बना लेता है। इस फीनॉल की परत को जल से धोकर उसका आसवन करते हैं जिससे शुद्ध फीनॉल 455K पर आसवित हो जाता है। अत: इस प्रकार कोलतार से फीनॉल प्राप्त करते हैं। `C_6H_5OH + NaOH to C_6H_5ONa + H_2O`
`2C_6H_5Na + CO_2 + H_2O to 2C_6H_5OH + Na_2CO_3`
2.डाउप्रक्रम (Dow process)-यह भी फीनॉल के विरचन की औद्योगिक(व्यापारिक) विधि है। इसमें क्लोरोबेन्जीन को,सीधे बेन्जीन के क्लोरीनीकरण द्वारा बनाया जाता है। इस क्लोरोबेन्जीन को 320 वायुमण्डलीय दाब तथा 573-628K ताप पर 10% कॉस्टिक सोडा विलयन के साथ गर्म करने पर सोडियम फीनॉक्साइड बनता है जिसको तनु HCI से अभिकृत करने पर फीनॉल प्राप्त होता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. प्रयोगशाला में फीनॉल बनाने की विधि का वर्णन कीजिए तथा इसकी Zn के साथ अ...

    Text Solution

    |

  2. युवा क्रांति के शोले' एकांकी में चित्रित पर्यावरण तथा दहेज प्रशा की सम...

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 80 शब्दों में...

    Text Solution

    |

  4. 'बहुत याद आता है, कविता में प्रयुक्त गाँव का वर्णन लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में लिखिए : बाद...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर संक्षेप में लिखिए: बालगोबिन भगत के व्यक्...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर संक्षेप में लिखिए: खीरा काटने में नवाब स...

    Text Solution

    |

  8. वाक्यों में रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए: प्रत्येक का ul("अपना") ...

    Text Solution

    |

  9. वाक्यों में रेखाकित पदों का पद-परिचय लिखिए- ul("यह") साइकिल मेरे बड़े भ...

    Text Solution

    |