Home
Class 11
PHYSICS
वायुमण्डलीय दाब (1.01 xx 10^(5) न्यूटन/"...

वायुमण्डलीय दाब `(1.01 xx 10^(5)` न्यूटन/`"मीटर"^(2)`) तथा `100^(@)C` ताप पर 1 `"सेमी"^(3)` जल से 1671 `"सेमी"^(3)` जल वाष्प बनती है। वाष्पन की गुप्त ऊष्मा 540 कैलोरी/ग्राम है। जल के 1 ग्राम को वायुमण्डलीय दाब पर वाष्प में परिवर्तित करने से उसकी आन्तरिक ऊर्जा में कितनी वृद्धि होगी? ऊष्मा का यान्त्रिक तुल्यांक 4.2 जूल/कैलोरी है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

500 कैलोरी। जल को दी गई 540 कैलोरी ऊष्मा में से 40 कैलोरी वायुमण्डल के दाब के विरुद्ध बाह्य कार्य करती है तथा 500 कैलोरी इसकी आन्तरिक ऊर्जा में जुड़ जाती है। दूसरे शब्दों में, 500 कैलोरी जल के अणुओं के पारस्परिक आकर्षण के विरुद्ध अणुओं को भाप के रूप में दूर-दूर करने में व्यय हो जाती है।
Promotional Banner