Home
Class 11
PHYSICS
जब एक ट्रेन प्रेक्षक की ओर गति करती है त...

जब एक ट्रेन प्रेक्षक की ओर गति करती है तो प्रेक्षक को ट्रेन की सीटी की आवृत्ति 100 हर्ट्स सुनाई देती है और जब ट्रेन प्रेक्षक को पार कर जाती है तो आवृत्ति 50 हर्ट्स सुनाई देती है। जब प्रेक्षक ट्रेन के साथ गति करता है तो सुनी गई आवृत्ति की गणना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब प्रेक्षक ट्रेन के साथ गति करता है (ट्रेन के सापेक्ष स्थिर है) तो प्रेक्षक सीटी की वास्तविक आवृत्ति n सुनेगा।
जब ट्रेन `v_(s )` वेग से प्रेक्षक की ओर गति करती है, तब प्रेक्षक को सुनाई देने वाली आवृत्ति
`n.=n(v )/(v-v_(s ))`
(जहाँ v = ध्वनि का वेग) ...(1)
पुन: जब ट्रेन प्रेक्षक को पार कर जाती है (प्रेक्षक से दूर जाती है), तब सुनाई देने वाली आवृत्ति यहाँ
`n. = n (v)/(v+v_(s ))`
n=100 हर्ट्स तथा n.. = 50 हर्ट्स, अत: समीकरण (1) से,
` 2=(v+v_(s ))/(v-v_(s ))`
अथवा `v_(s )=v//3`
समीकरण (1) में n. = 100 तथा `v_(s ) = v//3` रखकर हल करने पर,
n = `200/3` हर्ट्स।
Promotional Banner