Home
Class 9
BIOLOGY
खरपतवार क्या हैं? इनसे क्या हानि है? खरी...

खरपतवार क्या हैं? इनसे क्या हानि है? खरीफ वं रबी फसलों के कुछ खरपतवारों के नाम लिखिए। इनके नियन्त्रण की विधियों पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

खरपतवार (Weeds)-फसली पौधों के साथ स्वतः उग आए अवांछित पादप खरपतवार (weeds) कहलाते हैं।
खरपतवार से हानि-खरपतवार, फसली पादपों के साथ पोषक पदार्थों, जल, प्रकाश क.स्थान हेतु स्पर्धा (competition) करते हैं। अतः यह उत्पादन में कमी लाते हैं। सामान्यतः खरपतवार पोषकों व जल के उपयोग में अधिक कुशल होते हैं तथा इनका जह तन्त्र भी विस्तृत व गहरा होता है, फलस्वरूप फसली पौधों के लिए पोषकों की उपलब्धता कम हो जाती है। वास्तव में -
(i) खरपतवार रोगजनकों व पीड़कों के एकान्तरित (समानान्तर) पोषक की भांति कार्य कर रोग व पीडकों के प्रसार में सहायता करते हैं।
(ii) यह फसली पादपों के बीजों के साथ मिलकर उनकी गुणवत्ता को प्रभावित करते है।
कुछ सामान्य खरपतवार - खरपतवारों को प्रमुखतः दो समूहों में वर्गीकृत किया गया है -
(i) सकरी पत्ती वाले खरपतवार/ एकबीजपत्री खरपतवार (Narrow leaved weeds/monocot weeds)-चूकि रबी व खरीफ फसलें अलग-अलग ऋतुओं में बोयी जाती हैं अत: उनमें पाए जाने वाले खरपतवार भी अलग-अलग होते हैं। कुछ प्रमुख खरपतवार इस प्रकार है. -
1. रबी की फसल के प्रमुख खरपतवार है-जंगली जई (wild oat), गेहूं का मामा (Phalaris minor)
2. खरीफ की फसल के प्रमुख खरपतवार है-मोथा (Cyperus rotundus), जंगली ज्यारा
(ii) चौडी पत्ती वाले खरपतवार/विबीजपत्री खरपतवार (Broad leaved weeds/dicot weeds)-इनमें प्रमुख खरपतवार अग्र प्रकार है
1. रबी की फसल के प्रमुख खरपतवार है-हिरनखुरी (Convolvulus spp), मथुआ (Chenopodium spp), गाजर घास (Parthenium spp.)
2. खरीफ की फसल के प्रमुख खरपतवार हैं-चौलाई (Amaranthus), गोखरु (Xanthium app.)
खरपतवार नियन्त्रण (Weed control)
खरपतवार को यथाशीघ्र नष्ट करना आवश्यक होता है जिससे कि फसलों के उत्पादन पर प्रभाव न पड़े। खरपतवार नियन्त्रण को निम्नलिखित विधियाँ हैं- .
(i) यान्त्रिक विधियाँ (Mechanical methods)-खरपतवार को हाथ से, खुरपी (trowel) या फावड़े की सहायता से जड़ से उखाड़ फेंकना।
(ii) रासायनिक विधियाँ (Chemical methods)-कुछ रसायन जैसे 2,4-D (2,4dichlorophenoxyncetic acid) एकबीजपत्री फसलों के खेत से द्विबीजपत्री खरपतवार को नष्ट कर देते है।
(iii) जैविक विधियाँ (Biological methods)-खरपतवार का नियन्त्रण किसी जीव (खरपतवार के प्राकृतिक दुश्मन) की सहायता से करना जैविक नियन्त्रण कहलाता है। .
(iv) पीय विधियाँ (Cultural methods)-फसल चक्रण (crop rotation), मिश्रित फसल, अनाराफसलीकरण, समय पर फसल का बोना, ग्रीष्म जुताई, उचित क्यारियां तैयार करना आदि द्वारा भी खरपतवार नियन्त्रण किया जा सकता है। ग्रीष्ण जुताई भी खरपतवार नियन्त्रण का प्रमुख उपाय है। ये सभी निरोधक, विधियाँ (preventive measures) हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|16 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|28 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|10 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|26 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT (विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)))|16 Videos
CHITRA PUBLICATION-खाद्य ससाधनो में सुधार -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर? )
  1. खरपतवार क्या हैं? इनसे क्या हानि है? खरीफ वं रबी फसलों के कुछ खरपतवारो...

    Text Solution

    |

  2. अनुलेखन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. किन उपायों द्वारा देश में जन्तु स्रोत से प्राप्त खाद्य उत्पाद को बढ़ाय...

    Text Solution

    |

  4. कुक्कुट फार्म प्रबन्धन' का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. किस्मों में सुधार लाने की क्या आवश्यकता है? किस्मों में सुधार के उद्दे...

    Text Solution

    |

  6. पादप प्रजनन की परिभाषा बताइए। पादप प्रजनन की विभिन्न विधियों का विवरण ...

    Text Solution

    |

  7. अन्तराफसली प्रणाली क्या है? यह मिश्रित फसली से किस प्रकार भिन्न है?

    Text Solution

    |

  8. मिश्रित फसल किसे कहते हैं? मिश्रित फसल लेने के क्या लाभ हैं?

    Text Solution

    |

  9. मिश्रित फसली के उद्देश्य बताइए। मिश्रित फसली हेतु फसलों का चुनाव कैसे ...

    Text Solution

    |

  10. यदि कुक्कुट आकार में बड़ी होती तथा उनमें ग्रीष्म अनुकूलन की क्षमता नही...

    Text Solution

    |

  11. कुक्कुटों की बीमारियों की रोकथाम के कुछ उपाय बताइए।

    Text Solution

    |

  12. कृषि पद्धतियाँ तथा फसल की पैदावार का सम्बन्ध पर्यावरणीय परिस्थितियों स...

    Text Solution

    |